22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Karma Puja: जावा डाली में झूमी शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी, बोली- सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है करम पर्व

करमा महोत्सव के जावा डाली में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी खूब झूमी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि करमा पर्व झारखंड की सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है. वहीं, 1932 के पट्टा माथे पर बांध कर अखड़ा में थिरकती युवतियां आकर्षण का केंद्र रही.

Karma Puja 2022: बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड की भलमारा पंचायत स्थित असनाटांड़ गांव के फुटबॉल मैदान में युवा साथी भलमारा की ओर से दूसरा करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव का उदघाटन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की धर्मपत्नी बेबी देवी, पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू, जिप सदस्य फूलमती देवी, महेंद्र साव, भलमारा मुखिया मुक्ति देवी, पंसस गीता देवी और अशोक महतो आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

भाई-बहन की अटूट प्रेम का प्रतीक है करम परब

इस मौके पर शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी ने कहा कि झारखंड की सभ्यता-संस्कृति में प्रकृति प्रेम निहित है जो हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और आदर को जागृत करती है. साथ ही करमा पूजा धन लक्ष्मी के साथ-साथ भाई-बहन की अटूट प्रेम का प्रतीक है. इससे पूर्व करमा महोत्सव के अखाड़ा में करम डाला के साथ श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक एवं सभ्यता के अनुरूप आज रे करम गोसाई घारे द्वारे रे, मोर भैया जियत लाखों बरीस, देहो-देहो करम गोसाई देहो आशीष हो आदि जैसे गीतों पर युवतियों ने ढोल मंदार की थाप पर नृत्य किया.

32 टीमों ने की शिरकत

इस महोत्सव में नावाडीह सहित आसपास के गांव के 32 टीमों ने करम नृत्य और करम डाली प्रतियोगिता में भाग लिया. जिसमें प्रथम जोहार ग्रुप तोताडीह, द्वितीय रिमझीम ग्रुप चलकरी एवं तृतीय स्थान उपरघाट के नारायणपुर ने प्राप्त किया. जिसे क्रमश: आठ हजार, पांच हजार एवं तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. समारोह में नारायणपुर की युवतियों द्वारा 1932 के पट्टा माथे पर बांध कर अखाड़े में प्रवेश कर करमा गीत पर नृत्य किए जाने के कारण आकर्षण का केंद्र रही.

Also Read: Karma Puja: मांदर की थाप पर झूमे बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, कहा- घटवार/घटवाल को मिले आदिवासी का दर्जा

करम महोत्सव में इनकी रही उपस्थिति

करम परब महोत्सव के मौके पर कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भारती, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, मुखिया मुक्ति देवी, देवेन्द्र कुमार महतो, जयलाल महतो, उमेश महतो, पंसस गीता देवी, अशोक महतो, पतिलाल महतो, 20 सूत्री सदस्य बिलसी देवी, भुनेश्वर महतो, झारखंड आंदोलनकारी श्यामलाल महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, हरि महतो, घनश्याम महतो, आयोजक समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, राकेश महतो, पंकज महतो, टिंकू प्रजापति, तुलसी महतो, अजय महतो, नंदकिशोर महतो, पीताम्बर महतो आदि लोग मौजूद थे.

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें