30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोडरमा के सतगांवा में 2 मृतक को बनाया बीस सूत्री का सदस्य, सूची जारी होते ही बना चर्चा का विषय

योजना एवं विकास विभाग, झारखंड सरकार ने 20 सूत्री के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की है. इस सूची में दो मृतकों का नाम भी शामिल है. मृतक के नाम शामिल होते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

Jharkhand News: राज्य स्तर से तीन सितंबर को जिला बीस सूत्री के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ही प्रखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है. आश्चर्यजनक है कि जारी सूची में कोडरमा के सतगावां प्रखंड से जिन दो नेताओं को सदस्य नामित किया गया है उनका निधन पूर्व में हो चुका है. ऐसे में बीस सूत्री सदस्य के रूप में मृतकों का नाम होने से पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है. लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

क्या है मामला

योजना एवं विकास विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से कोडरमा के अलावा धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, पलामू एवं पूर्वी सिंहभूम के बीस सूत्री पदाधिकारियों तथा सदस्यों की सूची जारी की गई है. सूची में सतगावां प्रखंड से सदस्य के रूप में कांग्रेस के नेता रहे एवं पूर्व जिप सदस्य भुनेश्वर राम (अब मृत) के अलावा डॉ मुस्लिम अंसारी का भी नाम है. पूर्व जिप सदस्य भुनेश्वर राम का निधन 9 जनवरी 2022 को हो चुका है, जबकि डॉ मुस्लिम अंसारी का निधन 8 अप्रैल 2022 को हो गया था. बावजूद इन दोनों का नाम सूची में होने से चर्चा जोरों पर है.

राजद के किसी स्थानीय नेता को नहीं किया शामिल

इस बीच जिला बीस सूत्री की सूची में डोमचांच की कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता को उपाध्यक्ष बनाने से अलग समीकरण देखा जा रहा है. जिले में कांग्रेस व झामुमो का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्षों को बतौर सदस्य ही शामिल किया गया है. दूसरी ओर महागठबंधन में शामिल राजद के किसी स्थानीय नेता का नाम सूची में नहीं है, जबकि राजद का कोडरमा जिला में मजबूत आधार माना जाता है .ऐसे में इसको लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है.

Also Read: Jharkhand News: रायपुर से रांची पहुंचे UPA विधायक, झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल

लीलावती मेहता बनी जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष

बीस सूत्री उपाध्यक्ष डोमचांच की लीलावती मेहता को बनाया गया है, जबकि सदस्यों के रूप में भागीरथ पासवान तिलैया, सुरेंद्र यादव हिरोडीह, संजय कुमार शर्मा कोडरमा, अनवारूल हक तिलैया, मनोज सहाय व श्याम किशोर सिंह, गंगा यादव इंदरवा तिलैया, निर्मला तिवारी गुमो तिलैया को शामिल किया गया है.

प्रखंडों की सूची में ये बनाए गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य

डोमचांच : अध्यक्ष बैजनाथ मेहता, उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, सदस्यों में आदर्श पासवान बेहराडीह, प्रदीप कुमार सिंह तेतरियाडीह, विकास सिन्हा जयनगर रोड, विश्वनाथ राय बंगाखलार, असरफ अंसारी बच्छेडीह, सोनिया देवी देवीपुर फुलवरिया, नंदकिशोर मेहता बेहराडीह.

मरकच्चो : अध्यक्ष रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष केदार राणा पडरिया, सदस्यों में उपेंद्र सिंह भोजपुर, गुलाम लाल गगरेसिंघा, यासीन अंसारी नादकरी, गोपी यादव जामू, मो जावेद मरकच्चो, रामेश्वर मुर्मू सिमरकुंडी, सुरेश साव नावाडीह.

जयनगर : अध्यक्ष इस्लाम अंसारी बेको, उपाध्यक्ष मिसवाउद्दीन, सदस्यों में फहीम खान, अर्चना कुमारी गम्हरबाद, बैजनाथ सिंह जयनगर, अशोक सिंह डंडाडीह, बाजो दास घाघडीह, संदीप कुमार पांडेय गोहाल, दुलारी देवी सतडीहा.

Also Read: झारखंड के हजारीबाग में नौकरी के नाम पर 35 महिलाओं से करीब 9 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

चंदवारा : अध्यक्ष अज्जू सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्णवाल, सदस्यों में धीरज कुमार गैडा पिपराडीह, मुंशी यादव आरागारो, मनोज शर्मा भोंडो, नसीम मियां चंदवारा, विरेंद्र पांडेय चंदवारा, मो. कुद्दुस चंदवारा, संजय दास चंदवारा.

सतगावां : अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह मरचोई, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शिवपुर, सदस्यों में भुनेश्वर राम धनुकी, अर्जुन प्रसाद सिंह मरचोई, तारिनी सिंह शिवपुर, डॉ. मुस्लिम अंसारी बासोडीह, ब्यूटी कुमारी सिहास, गणेश राय दौनेया, मनुवर अली दौनेया.

कोडरमा : अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, उपाध्यक्ष चंद्रदेव यादव इंदरवा, सदस्यों में नवनीत ओझा तिलैया, अनिल यादव छतरबर, तुलसी मोदी गांधी स्कूल रोड, फैय्याज कैसर कोडरमा, मंसूर अली बेहराडीह, रोहन बिरहोर चितरपुर, गणपत दास बेहराडीह.

भूलवश सूची में आया नाम : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों को नामित करने के लिए नाम करीब एक साल पहले ही मांगा गया था. राज्य स्तर से सूची भले ही एक दिन पहले जारी की गई है, पर पार्टी से जुड़े रहे अब मृत सतगांवा के दो नेताओं का नाम सूची से हटाने के लिए जिला स्तर से राज्य को सूचित कर दिया गया था. बावजूद भूलवश इनका नाम सूची में आ गया है. मुख्यालय को इससे दोबारा अवगत कराते हुए इनकी जगह पर नया नाम जोडने का अनुरोध किया जाएगा.

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें