27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

‘त्रिदेव’ के सहारे यूपी की सत्ता में फिर काबिज होगी बीजेपी, संगठन मंत्री सुनील बंसल का दावा

UP Election 2022: संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा भाजपा को त्रिदेव आगामी विधानसभा में पार्टी को जीत का रास्ता दिखाएंगे. उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए टू आगामी विधानसभा में त्रिदेव की भूमिका में रहेंगे.

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के काशी प्रांत के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों की रविवार दोपहर नैनी क्षेत्र के यूनाइटेड कॉलेज सभागार में बैठक हुई. बैठक को भाजपा के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया.

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव की हम जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ही है. भाजपा के कार्यकर्ता सर्दी और बरसात को देखे बगैर अपने कार्य में दिन-रात जुटे रहे. भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए. उन्होंने ने कहा बीजेपी सरकार अपने कार्यों के बल पर एक बार फिर पुनः प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी.

संगठन मंत्री ने कहा त्रिदेव दिखाएंगे जीत का रास्ता– काशी प्रांत के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा भाजपा को त्रिदेव आगामी विधानसभा में पार्टी को जीत का रास्ता दिखाएंगे. उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए टू आगामी विधानसभा में त्रिदेव की भूमिका में रहेंगे. उन्होंने कहा है कि हमें जल्द से जल्द वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना है. चुनाव को लेकर अब कम समय बचा हुआ है. संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि हमें 44 लाख कार्यकर्ताओं के सहारे प्रदेश के 13 करोड़ वोटरों तक पहुंचना है.

संगठन मंत्री सुनील बंसल ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह भी जन सरोकार के कार्यों को लेकर अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाए. उन्होंने कहा वर्तमान समय में प्रदेश में भाजपा के करीब ढाई करोड़ कार्यकर्ता हैं. अभियान के तहत डेढ़ करोड़ और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा. इस तरह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कुल चार करोड़ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के।साथ जुड़ कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सुनील ओझा, लक्ष्मण आचार्य, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, भाजपा पूर्व प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र समेत हजारों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: UP Chunav 2022: बीजेपी सरकार ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है, प्रयागराज में बोले नरेश उत्तम पटेल

इनपुट: एस के इलाहाबादी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें