Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल का चल रहा काम, आंदोलन के शहीदों को सम्मान देने की तैयारी

Sanjay Singh

<a href="https://www.prabhatkhabar.com/topic/ayodhya-ram-mandir">अयोध्या </a>में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

मंदिर के प्रथम तल का निर्माण पूरा हो चुका है. अब द्वितीय तल पर निर्माण कार्य चल रहा है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

मुख्य कार्यक्रम से पहले दिसंबर से आयोजन शुरू हो जाएंगे. पूरे देश को इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इसके लिए पीएमओ से तारीख को लेकर हारी झंडी दी जाएगी.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उन लोगों को भी सम्मान देने की योजना बना रहा है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण गंवाए थे.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

ट्रस्ट की बैठकों में इन लोगों के नाम पर मूर्तियां, स्मारक, सड़क और भवन का नामकरण किए जाने के विकल्पों पर विचार किया गया है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

अयोध्या में बनने वाले प्रस्तावित राम म्यूजियम में ऐसे सभी शहीदों को स्थान देकर उन्हें सम्मान देने पर मुहर लग सकती है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter