Chandra Grahan 2023: इसी महीने लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, भारत समेत इन जगहों पर देगा दिखाई, जानें सूतक काल

Radheshyam Kushwaha

सूर्य ग्रहण के बाद इस साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 2023 में लगने वाले सभी ग्रहण में यह चंद्र ग्रहण अकेला ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

यह चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर दिन शनिवार की रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में पड़ेगा. इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं समाप्त हो जाता है. इसलिए आपको चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से लेकर ग्रहण की अवधि तक सूतक का पालन करना होगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

भारत में होगा सूतक काल मान्य

गर्भवती महिला को सूतक और ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इस समय गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और तेजधार या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

सूतक और ग्रहण काल में विशेष सावधानी रखें

साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

जानें कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद दान जरूर करना चाहिए. इससे ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं. चंद्र ग्रहण के बाद आप चावल, दूध, शक्कर और चांदी की वस्तुओं का दान कर सकते हैं.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

चंद्र ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान