सीएम हेमंत सोरेन ने नवरात्रि में रांचीवासियों को कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात दी.

Author: Kunal Kishore

4 October/2024

फ्लाईओवर उद्घाटन में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद.

सीएम हेमंत सोरेन फ्लाईओवर उद्घाटन करने के लिए खुद ही गाड़ी चला कर पहुंचे.

वहां मौजूद लोगों ने सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ फोटो भी खिंचवाई.

सीएम ने रांची के 4 लेन स्मार्ट पथ और धनबाद के 8 लेन पथ का भी किया उद्घाटन. 

कांटाटोली फ्लाईओवर बन जाने से लोगों को जाम से मिलेगी राहत.

रांची का कांटाटोली फ्लाईओवर 224.94 करोड़ रुपए की लागत से बना है. यह फ्लाईओवर 2240 मीटर यानी 2 किलोमीटर 240 मीटर लंबा है.