Durga Puja 2023 Pandal Hopping: पंडाल हॉपिंग के दीवाने इस साल स्पेशल ट्राम से कर सकेंगे दुर्गा मां के दर्शन

Shaurya Punj

इस साल, दुनिया के सबसे शानदार त्योहारों में से एक, दुर्गा पूजा को देखने के लिए भारत और विदेश से कई लोग कोलकाता जा रहे हैं.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

शरद ऋतु उत्सव को यूनेस्को की 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की सूची में जोड़ा गया था. इसबार कोलकाता में इस त्योहार को खास बनाने के लिए सड़कों पर ट्राम चलेगी.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

इस दुर्गा पूजा वो पंडाल जो लोगों को शहर के अलग-अलग पंडालों तक ले जाएगी. ताकि वो ज्यादा से ज्यादा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

द वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (WBTC) ने एशियन पेंट्स के साथ हाथ मिलाकर ट्राम सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है जो नववर्ष तक जारी रहेगी.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

कोलकाता में ट्राम सबसे पहली बार 1873 में शुरू हुई थी. उसके बाद से लगातार ट्राम 'सिटी ऑफ ज्वॉय' और इसकी धरोहर का एक हिस्सा बन चुका है.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

भारत और एशिया में अब भी चालू सबसे पुराना ट्राम नेटवर्क कोलकाता में ट्राम प्रणाली है. यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रामवे है. वर्तमान में, यह भारत का एकमात्र ट्राम नेटवर्क है जो चालू है.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter

ट्राम के अलावा, यह शहर दुर्गा पूजा के अद्भुत उत्सव के लिए जाना जाता है. इस ट्राम के डिज़ाइन में कोलकाता के ट्रामवे और दुर्गा पूजा की 150 साल की विरासत का जश्न मनाया गया, जो निश्चित रूप से देखने लायक है.

Durga Puja 2023 Pandal Hopping | twitter