Durga Puja 2023 में इंद्रधनुष की छटा के बीच कर पायेंगे मां का दर्शन, बिहार क्लब में बन रहा है काल्पनिक पंडाल

Shaurya Punj

झारखंड की राजधानी रांची बिहार क्लब में काल्पनिक पंडाल बन रहा है.

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter

इस वर्ष पंडाल के अंदर प्रकाश की रौशनी में इंद्रधनुष की छटा के बीच भक्त मां का दर्शन कर पायेंगे.

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter

यहां लाइटिंग के माध्यम से प्रकाश के महत्व को दिखाया जायेगा. इसके माध्यम से भक्तों के बीच यह संदेश दिया जायेगा कि जिस तरह भगवान सूर्य देव के प्रकाश से सारा जग जगमग करता है, ठीक उसी तरह से हमारे जीवन में इसका विशेष महत्व है.

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter

पंडाल के बाहर विद्युत साज-सज्जा के माध्यम से भूत व भूतिनी का नृत्य दिखाया जायेगा. इसके अलावा कई अन्य कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter

प्रतिमा व लाइटिंग का काम भी बंगाल के कारीगर कर रहे है. महानवमी के दिन यहां भंडारे का आयोजन किया गया है. वहीं बेलवरण के दिन पंडाल का पट खुल जायेगा. मां की प्रतिमा का उंचाई 14 फीट है.

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter

आपको बता दें यहां कि मूर्ति लगभग दो लाख की होगी, साथ ही पूजा में पांत लाख का खर्च आएगा, पंडाल में 16 लाख तो लाइट में चार लाख का खर्च होगा

Durga Puja 2023 Ranchi Puja Pandal | Twitter