फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार देर रात ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से पराजित किया. ब्राजील के लिए जीत के हीरो रहे रिचार्लिसन, जिन्होंने अपनी टीम के लिए दोनों गोल दागे.
Richarlison | Twitter
इस मैच रिचार्लिसन का दूसरा गोल शानदार रहा. उन्होंने विनीसियस जूनियर के क्रॉस पास पर 'बाइसाइकिल किक' (एक्रोबैटिक किक) से यह गोल किया.
Richarlison | Twitter
सबसे पहले यह गोल ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने 1968 में बेल्जियम के खिलाफ किया था. तब से अब तक दुनिया के कुछ खिलाड़ी ही फुटबॉल का यह मुश्किल शॉट खेल सके हैं.
Pele | Twitter
पुर्तगाल से स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड की ओर से 2018 में क्लब फुटबॉल में यूवेंटस के खिलाफ बाइसाइकिल किक दागा था.
Christiano Ronaldo | Twitter
इसके बाद इस साल यानी 2022 में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पीएसजी की ओर से खेलते हुए क्लीयरमोंट फीट के खिलाफ एक्रोबैटिक किक से गोल किया था.
Lionel Messi | Twitter
इन फुटबॉलरों के अलावा इंग्लैंड के वायने रूनी, वेल्स के गैरेथ बेल और स्वीडन के ज्लाटान इब्राहिमोविच ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने क्लब फुटबॉल के लिए बाइसाइकिल किक से गोल दागे हैं.
Wayne Rooney | Twitter
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जा रहा है. वहीं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और Jio Cinema पर भी देख जा सकते हैं.
FIFA World Cup 2022 | Twitter