लद्दाख से लेकर झारखंड तक और उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में अधिकतम तापमान काफी ऊपर रहा.

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है

असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई है.

Next Story: सरकार ने क्यों चलाई थी कंचनजंगा एक्सप्रेस, इसके पीछे क्या है उद्देश्य?