गांडेय विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं.

Author: Mithilesh Jha

22 June 2024

झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और गांडेय की नई विधायक शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में फुल एक्शन मोड में दिखीं.

गांडेय पहुंचने से पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने गिरिडीह में गांडेय के सीनियर झामुमो लीडर्स के साथ बैठक की.

कल्पना सोरेन ने ट्वीट करके बताया कि गांडेय विधानसभा के अगुवा साथियों के साथ बैठक की. कई मुद्दों पर चर्चा की.

गिरिडीह के नए परिसदन भवन में कल्पना सोरेन ने पार्टी के नेताओं एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक भी की.

कल्पना सोरेन ने विभिन्न समूहों के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के संग मुलाकात की और उनकी बातें सुनीं.

डीसी ऑफिस में बैठक के दौरान कल्पना सोरेन के साथ झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद समेत कई नेता मौजूद थे.

शाही स्नान के बाद एकांतवास में भगवान जगन्नाथ