Janmashtami 2023: मथुरा-वृंदावन में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, बांकेबिहारी का मध्य रात्रि में होगा महाभिषेक

Sanjay Singh

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर <a href="https://www.prabhatkhabar.com/topic/mathura-news">मथुरा</a>-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. इस दौरान प्रसिद्ध प्रेम मंदिर को ​बेहद भव्य तरीके से सजाया गया है.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

बांकेबिहारी सहित सभी प्रमुख मंदिरों में आज रात 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे. उनके स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन दुल्हन की तरह सजाया गया है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. यहां कारागार की तरह सजावट की गई है.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में गुरुवार को कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती के साथ की गई. इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में <a href="https://www.prabhatkhabar.com/topic/janmashtami">श्रीकृष्ण जन्माष्टमी </a>पर सात सितंबर ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक मध्य रात्रि 12 बजे होगा. वहीं मंगला आरती रात 1:55 बजे होगी.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में मंगला आरती की गई. वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी पीले और केसरिया रंग की पोशाक धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा दामोदर मंदिर में भगवान कृष्ण का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ. बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख लोग आनंदित हो उठे.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar

ठाकुर बांकेबिहारीजी का महाभिषेक गुरुवार रात 12 बजे होगा. इसके बाद रात 1:45 बजे बांकेबिहारी के पट खुलेंगे और साल में एक बार होने वाली मंगला आरती 1:55 पर होगी.

Mathura Krishna Janmashtami 2023 | Prabhat Khabar