झारखंड के 'नकटा पहाड़' की खूबसूरती ऐसी कि आपको यहां आने पर कर देगा मजबूर

Nutan kumari

नकटा पहाड़ (Nakta pahad) राजधानी रांची शहर से लगभग 60 किमी की दुरी पर स्थित है. शहर के शोर-गुल से बिलकुल शांत और एकांत जगह है. यहां आना हर यात्री का सपना होता है.

Nakta pahad | twitter

नकटा पहाड़

अगर आप नकटा पहाड़ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां बाइक से आना ज्यादा आसान होगा, क्योकि यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं बनाई गयी है.

Nakta pahad | twitter

कार या टैक्सी से पहुंचने वालों के लिए थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उबड़ खाबड़ रास्तों को पार करते हुए नाता पहाड़ी के रास्तों को पार करते हुए ऊपर पहाड़ी के छोटी पर पहुंच सकते हैं.

Nakta pahad | twitter

नकटा पहाड़ का दृश्य कुछ ऐसा एहसास देता है मानो आप चारों ओर से केवल हरियाली से घिरे हुए हैं. वहां के स्थानीय इस जगह को नकटा टुंगरी के नाम से भी जानते हैं.

Nakta pahad | twitter

दोस्तों के साथ घूमने के लिए नकटा पहाड़ बहुत ही अच्छा स्थान है. अगर आप रांची में रहते हैं तो यहां एक बार जरूर आएं.

Nakta pahad | twitter

नकटा पहाड़ की सुंदरता आपका मन मोह लेगी. यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.

Nakta pahad | twitter

नकटा पहाड़ अपने धार्मिक पहलू के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां सबसे ऊंची चोटी पर एक प्राचीन शिव मंदिर भी है. जिसे नागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है. आसपास के गांवों के लोग यहां भगवान शिव की पूजा करने आते हैं.

शिव मंदिर | twitter