JMMSY: हेमंत सोरेन ने महिलाओं के खाते में भेजे 1394082000 रुपए

Author: Mithilesh Jha

24/August/2024

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग जिले में थे. 

बहन-बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 139,40,82,0000 रुपए ट्रांसफर करके नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई.

कार्यक्रम में हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका सिंह पांडेय भी हुईं शामिल.

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यवासियों की आर्थिक सुरक्षा, सामर्थ्य और समृद्धि के लिए उनकी सरकार संकल्पित है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरे प्रदेशों और विदेशों में रोजगार के लिए गए झारखंड के लोगों का भी रख रहे पूरा ख्याल.

हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़ की लगभग 14 लाख महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए.

हेमंत सोरेन हजारीबाग के नगवां मैदान (सिंदूर) में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से जुड़ने के लिए महिलाओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह.