Rath Yatra 2024: झारखंड की राजधानी रांची में रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

Author : Mithilesh Jha

27-06-2024

भगवान जगन्नाथ, भैया बलराम और बहन सुभद्रा के लिए विशाल रथ बनकर तैयार है.

मुख्य मंदिर से मौसी बाड़ी तक भगवान जगन्नाथ के स्वागत की हो रही है तैयारी.

रथ यात्रा के लिए तैयार विशाल रथ का हो रहा है रंग-रोगन.

इसी रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी तक जाएंगे भगवान जगन्नाथ.

मुख्य मंदिर का रंग-रोगन किया जा रहा है. हो रही है आकर्षक साज-सज्जा.

महास्नान के बाद बीमार भगवान जगन्नाथ इसी मौसीबाड़ी में करते हैं विश्राम.

पुरी की तरह रांची में भी भव्य रथ यात्रा निकलती है. इस साल 7 जुलाई को रांची में रथ यात्रा निकलेगी.