Sawan Pradosh Vrat 2023: 14 जुलाई को सावन का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Bimla Kumari

Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन का महीना शुरू हो चुका है. इस माह का हर दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित है. इस साल सावन 59 दिनों का है. इस वजह से इस बार सावन में 4 प्रदोष व्रत होंगे. पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई 2023, शुक्रवार को है.

Sawan Pradosh Vrat 2023 | unsplash

Sawan Pradosh Vrat 2023:

सावन का महीना और त्रयोदशी की तिथि दोनों ही भगवान शिव को समर्पित हैं. ऐसे में सावन में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि शिव शंकर की पूजा के लिए बेहद खास मानी जाती है. इस दिन व्रत रखा जाता है और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है.

Sawan Pradosh Vrat 2023, importance | unsplash

पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 14 जुलाई 2023 को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है.

Sawan Pradosh Vrat 2023 date and time | unsplash

इसकी समाप्ति 15 जुलाई 2023 को रात्रि 08 बजकर 32 मिनट पर होगी. इस दिन भगवान शिव की पूजा केवल प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए शुक्र प्रदोष व्रत 14 जुलाई को मनाया जाएगा.

Sawan Pradosh Vrat 2023, paran time | unsplash

सावन का पहला प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त- शिव पूजा का समय - शाम 07:21 बजे से रात 09:24 बजे तक, अवधि- 2 घंटे 2 मिनट

Sawan Pradosh Vrat 2023, subh mahurat | unsplash

सावन का पहला प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त-

सावन प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा करें. इसके बाद पूजा घर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें. पूरे दिन व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-आराधना करें.

Pradosh Vrat January 2021, puja vidhi | unsplash

फिर शाम को प्रदोष काल में पूजा के समय दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें. भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र पुष्प और नैवेद्य शिवलिंग पर चढ़ाएं.

Sawan Pradosh Vrat 2023, puja vidhi | unsplash

इसके बाद भगवान शिव की मूर्ति के पास दीपक जलाकर प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. अंत में भगवान शिव की आरती करके पूजा समाप्त करें.

Sawan Pradosh Vrat 2023, puja niyam | unsplash