Best Theme Based Restaurants in Ranchi:थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का मजा रांची में लेना चाहते हैं तो यहां करें विजिट

Shaurya Punj

खाने पीने के शौकीन हैं रांची के लोगरांची के लोगों में धुस्का, बर्रा, समोसा, कचौड़ी, जलेबी के अलावा नॉन वेज में मटन चावल, चिकन चावल और मछली चावल का क्रेज देखा जा सकता है.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

खाने पीने के शौकीन हैं रांची के लोग

इन दिनों रांची में भी थीम बेस्ड रेस्टोरेंट का ट्रेंड और क्रेज देखा जा सकता है. यहां पर मिर्च मसाला, फ्लाई किचन के अलावा दो नए थीम बेस्ड रेस्टोरेंट भी खोले गए हैं.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रांची के मिर्च मसाला रेस्टोरेंट की बात करें, तो रेट्रो थीम बेस्ड रेस्टोरेंट है. निरमा टिकिया, पुराने कैमरे और छत से लटकी मिट्टी की हांडी आपको सत्तर के दशक में ले जाएंगे. रेस्त्रां के भीतर दुर्लभ ग्रामोफोन भी रखा है. यह थीम बेस्ड रेस्टोरेंट रांची के सिरमटोली में स्थित है.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट

मेकैनिक्स रेस्टोरेंट रांची के निवारणपुर स्थित मैकेनिक्स एक ऐसा ही थीम बेस्ड रेस्टोरेंट है. जहां दरवाजे में हैंडल की जगह रेंच, वाहन के पहिए से बनी कुर्सियां, चारों ओर हेलमेट आपको अलग फील देगी। आधी कार, जिसमें बकायदा सीट लगी है.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

मेकैनिक्स रेस्टोरेंट

जेल इन हाईवे किचनरांची में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जेल इन हाईवे किचन. इस रेस्टोरेंट में इंटर करने के साथ ही जेल के अलग अलग चेंबर देखने को मिलेंगे, जहां पर बैठकर आप दोस्तों के साथ खाना इंजॉय करेंगे.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

जेल इन हाईवे किचन

पिंक थीम रेस्टोरेंट डेलिको की हो रही है चर्चारांची के निवारणपुर में ही एक नया थीम बेस्ड रेस्टोरेंट डेलिको की काफी चर्चा हो रही है. ये पिंक थीम बेस्ड रेस्टोरेंट लड़कियों और महिलाओं को डेडिकेट किया गया है. यहां लड़कियों को ध्यान में रखकर बजट फ्रेंडली मेनू भी रखा गया है, साथ ही स्कूल व कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

पिंक थीम रेस्टोरेंट डेलिको की हो रही है चर्चा

कोको एंड चिली रेस्टोरेंटकोको एंड चिली रांची के अच्छे थीम रेस्तरां में से एक है. यह रेस्तरां बीच लवर्स के लिए अवश्य जाना चाहिए क्योंकि इसमें समुद्र तट-थीम वाला माहौल है जो सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. सुंदर सजावट और सेटअप आपको समुद्र तट के किनारे के वातावरण में ले जाता है.

Best Theme Based Restaurants in Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

कोको एंड चिली रेस्टोरेंट