Chandrayaan 3 की सफलता पर Google भी चहक उठा, बनाया स्पेशल Doodle

Google Doodle Today: दुनिया के सबसे पॉपुलर सर्च इंजन्स (search engine google) में से एक, गूगल ने भी चंद्रयान-3 की सफलता (chandrayaan-3) का सेलिब्रेशन किया है. गूगल (google) ने इस मौके के लिए खास डूडल (doodle) लगाकर इस खास पल का जश्न मनाया.

By Rajeev Kumar | August 24, 2023 4:25 PM
an image

Chandrayaan 3 Google Doodle Today : पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी एक खास डूडल के जरिये जश्न मनाया है. भारत की उपलब्धि पर गूगल ने खास अंदाज में भारत को बधाई दी है.

गूगल के डूडल में दिखाया गया है कि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिण ध्रुव के हिस्से में किस तरह सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. इसके बाद रोवर बाहर निकलता है. इससे चांद भी बहुत खुश है. इसके साथ ही, डूडल के आखिर में पृथ्वी को भी दिखाया गया है. गूगल ने इस तरह डूडल बनाकर चंद्रयान -3 की सफलता पर भारत की उपलब्धि का जश्न मनाया है.

चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक की सॉफ्ट लैंडिंग

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इससे पहले ट्वीट कर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी. आपको बता दें कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी. यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है.

बता दें कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई, 2023 को भारत के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त, 2023 को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की.

Also Read: Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल; चांद से आया पहला संदेश, लैंडर बोला- ‘मैं मंजिल पर पहुंच गया हूं, और आप भी’

गूगल ने विशेष रूप से दी बधाई

चंद्रमा पर उतरना एक कठिन कार्य है. इससे पहले केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर पाये हैं. इनमें से कोई भी देश इससे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया है.

भारत न केवल चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया, बल्कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भी बन गया. भारत के चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर दुनियाभर का ध्यान खींचा है और इस ऐतिहासिक सफलता पर गूगल ने डूडल बनाकर भारत को बधाई दी है.

Also Read: Chandrayaan-3 : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ही क्यों उतारा गया चंद्रयान को? ये है बड़ी वजह

भारत की अंतरिक्ष सफलता पर स्पेशल डूडल

भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर गूगल ने विशेष ‘डूडल’ जारी किया है और लिखा है, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली लैंडिंग की खुशी. इस डूडल में गूगल के अंग्रेजी अक्षरों जी, ओ, ओ, जी, एल और ई को टिमटिमाते सितारों के बीच बाहरी अंतरिक्ष में तैरते दिखाया गया है. इसमें दूसरे ‘ओ’ को चांद का रूप दिया गया है. इस डूडल में एक अंतरिक्षयान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करते भी दिखाया गया है. डूडल रेखाचित्र होते हैं जो एनिमेटिड भी हो सकते हैं.

Exit mobile version