Twitter के कर्मचारियों की छंटनी के सवाल पर Elon Musk ने दिया ऐसा जवाब

बीते कुछ दिनों से ख़बरें आ रही थी कि Elon Musk Twitter पर काम कर रहे 75 प्रतिशत कर्मचारियों को काम से निकालने की तैयारी में है. यह खबरें उनके ट्विटर अधिग्रहण के बाद शुरू हुई थी. बता दें Elon Musk ने इस तरह की सभी खबरों को गलत बताया है.

By Vyshnav Chandran | October 31, 2022 11:28 AM

Elon Musk Denies Twitter Layoff: लम्बे समय तक Elon Musk और Twitter के बीच चल रहा विवाद आखिरकार Twitter अधिग्रहण के बाद शांत हुआ. Twitter अधिग्रहण के बाद से ही कंपनी से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाले जाने की खबरें भी सामने आने लगी थी. इन खबरों की शुरुआत कंपनी के CEO Parag Agrawal को निकाले जाने के बाद और भी तेजी से बढ़ने लगी. हाल ही में एक खबर आयी है जिससे पता चलता है कि Elon Musk ने 75 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाले जाने वाली खबरों से इंकार कर दिया है. इस खबर से Twitter में काम कर रहे 7,500 कर्मचारियों को राहत पहुंची है.

Twitter से निकाले जाएंगे 75 प्रतिशत कर्मचारी

Twitter अधिग्रहण के बाद से ही कर्मचारियों के निकाल जाने की खबरें आग की तरह फैलने लगी थी. इस तरह की खबरों को फैलते देख Elon Musk ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस तरह की सभी खबरों को गलत बताया. बता दें एक खबर वायरल हुई थी जिसमे बताया गया था कि कंपनी 1 नवंबर से पहले 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर देगी क्योंकि कंपनी अगर 1 नवंबर के बाद कर्मचारियों को निकालेगी तो उन्हें मुआवजे के रूप में स्टॉक ग्रांट्स देना पड़ सकता है.

Twitter यूजर ने किया Elon Musk से सवाल

Twitter छंटनी को लेकर एक यूजर ने Elon Musk ने सवाल किया जिसके जवाब में Elon Musk ने इस तरह की सभी खबरों को गलत बताया. जवाब देते हुए Elon Musk ने कहा कि- यह खबरें गलत है, दरअसल एक अमरीकी अखबार ने शनिवार को एक रिपोर्ट में बताया था कि Elon Musk ने कंपनी में काम कर रहे 75 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का आदेश दिया है.

Twitter में काम कर रहे 7,500 कर्मचारी

जानकारी के लिए बता दें Twitter में इस समय करीबन 7,500 कर्मचारी मौजूद हैं. अगर Elon Musk इनमें से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को काम से निकाल देते तो इन सभी कर्मचारियों के लिए हालात काफी बुरे हो जाते.

Next Article

Exit mobile version