बिहार में राजगीर और बांका की तरह बनेंगे छह नए रोप-वे, जानें कहां होगा निर्माण

Anand Shekhar

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के आस-पास बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किये जा रहे हैं. इसके लिए पर्यटन नीति भी बनकर तैयार है.

RopeWay (Representation Only) | FIle

पर्यटन नीति के तहत राजगीर और बांका की तरह राज्य में छह और रोप-वे बनाने की योजना है. यह रोपवे गया, कैमूर और जहानाबाद में बनाए जाएंगे.

RopeWay (Representation Only) | FIle

गया की डुंगेश्वरी पहाड़ी पर 14.87 करोड़ की अनुमानित लागत से रोप-वे का निर्माण किया जाएगा.

RopeWay (Representation Only) | FIle

गया की ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर बनने वाले रोप-वे की अनुमानित लागत 7.54 करोड़ आंकी गयी है.

RopeWay (Representation Only) | FIle

गया के प्रेतशिला पर्वत पर भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे का निर्माण होगा

RopeWay (Representation Only) | FIle

जहानाबाद के पर्यटन स्थल बाणावर पहाड़ी पर रोपवे निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसका निर्माण पुल निर्माण निगम के अधीन होगा. यह रोपवे दो तरफ से बाबा सिद्धेश्वरनाथ के मंदिर तक पहुंचेगा.

RopeWay (Representation Only) | FIle

कैमूर के मुंडेश्वरी पर्वत पर भी रोपवे का निर्माण किया जाएगा

RopeWay (Representation Only) | FIle

रोहतास में कैमूर पहाड़ी पर अवस्थित रोहतास गढ़ किले पर शिव-पार्वती के मंदिर रोहितेश्वर धाम तक जाने के लिए रोप वे निर्माण किया जायेगा.

RopeWay (Representation Only) | FIle