24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, चोपन एक्स समेत 8 ट्रेनें 29 दिसंबर तक रद्द, राजधानी का रूट बदला

Indian Railways News|IRCTC News|झारखंड के पलामू, लातेहार और गढ़वा से गुजरने वाली कई ट्रेनों को लंबे समय के लिए रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के रूट बदले गये हैं. वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ भी किया गया है.

Indian Railways News|IRCTC News|झारखंड के पलामू, लातेहार और गढ़वा से गुजरने वाली कई ट्रेनों को लंबे समय के लिए रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के रूट बदले गये हैं. वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ भी किया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि धनबाद मंडल के गढ़वा रोड, तोलरा एवं रजहरा स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

14 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

पीआरओ ने बताया कि 14 से 29 दिसंबर 2022 के बीच कम से कम 8 ट्रेनों का परिचालन रद्द (Trains Cancelled) कर दिया गया है. रद्द किये गये ट्रेनों की पूरी सूची इस प्रकार है-

  • 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन 14 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस का परिचालन 15 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 03343/03344 नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो-चोपन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 03359/03360 बरकाकाना-वाराणसी-बरकाकाना स्पेशल का परिचालन 15 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस का परिचालन 14 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस का परिचालन 15 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का परिचालन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

  • 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का परिचालन 24 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक रद्द रहेगा.

Also Read: Train News: झारखंड को नयी ट्रेन की सौगात, गोड्डा से राजेंद्रनगर के बीच कल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन
राजधानी और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदले

रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये हैं. जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, उसकी पूरी सूची इस प्रकार है-

  • 14 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक जबलपुर से प्रस्थान करने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन वाया जबलपुर-कटनी साउथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-धनबाद के रास्ते होगा.

  • 14 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-कटनी साउथ-जबलपुर के रास्ते होगा.

  • 18 दिसंबर 2022 एवं 25 दिसंबर 2022 को रांची से प्रस्थान करने वाली 12453 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-चुनार के रास्ते किया जायेगा.

  • 17 दिसंबर 2022 एवं 24 दिसंबर 2022 को नयी दिल्ली से रवाना होने वाली 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-नेसुबो गोमो-राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-रांची के रास्ते चलेगी.

  • 21 दिसंबर 2022 को रांची से चलने वाली 20407 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-चुनार के रास्ते होगा.

  • 22 दिसंबर 2022 को नयी दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-नेसुबो गोमो-राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-रांची के रास्ते किया जायेगा.

  • 15 दिसंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक टाटा/संबलपुर से प्रस्थान करने वाली 18101/18309 टाटा/संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन मुरी-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-चुनार के रास्ते होगा.

  • 14 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 18102/18310 जम्मूतवी-टाटा/संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-नेसुबो गोमो-राजाबेरा-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते किया जायेगा.

  • 14 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 तक रांची/संबलपुर से प्रस्थान करने वाली 18611/18311 रांची/संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस का परिचालन मुरी-बोकारो स्टील सिटी-नेसुबो गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन के रास्ते किया जायेगा.

  • 14 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 तक बनारस से प्रस्थान करने वाली 18612/18312 बनारस-रांची/संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन डेहरी ऑन सोन-गया-नेसुबो गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते होगा.

  • 19 दिसंबर 2022 एवं 26 दिसंबर 2022 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुडवारा के रास्ते किया जायेगा.

  • 14 दिसंबर 2022 एवं 21 दिसंबर 2022 को भोपाल से प्रस्थान करने वाली 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-मानिकपुर- प्रयाराज छिवकी-डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते किया जायेगा.

  • 16 दिसंबर 2022 एवं 23 दिसंबर 2022 को सांतरागाछी से प्रस्थान करने वाली 18009 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-प्रयागराजछिवकी-डीडीयू-गया-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते किया जायेगा.

  • 18 दिसंबर 2022 एवं 25 दिसंबर 2022 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन मुरी-बोकारो स्टील सिटी-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-मनिकपुर-सतना- कटनी-कटनी मुड़वार के रास्ते किया जायेगा.

  • 17 दिसंबर 2022 एवं 24 दिसंबर 2022 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुडवारा के रास्ते किया जायेगा.

  • 14 दिसंबर 2022 एवं 21 दिसंबर 2022 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना- मनिकपुर-प्रयाराज छिवकी-डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते किया जायेगा.

  • 15 दिसंबर 2022 एवं 22 दिसंबर 2022 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-मनिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुडवारा के रास्ते किया जायेगा.

  • 19 दिसंबर 2022 एवं 26 दिसंबर 2022 को मदार जंक्शन से प्रस्थान करने वाली 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन कटनी मुड़वारा-कटनी- सतना- मनिकपुर-प्रयाराज छिवकी-डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते किया जायेगा.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
इन चार ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

आठ ट्रेनों को रद्द एवं 18 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का तो फैसला किया ही गया है, 4 ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ भी किया गया है. आंशिक समापन एवं प्रारंभ वाले ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है-

  • 15 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक बरकाकाना से प्रस्थान करने वाली 03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन बरवाडीह में.

  • 15 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक डेहरी ऑन सोन से प्रस्थान करने वाली 03342 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल बरवाडीह से प्रस्थान करेगी.

  • 15 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक रांची से प्रस्थान करने वाली 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस का आंशिक समापन टोरी में.

  • 16 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक चोपन से प्रस्थान करने वाली 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस टोरी से प्रस्थान करेगी.

पलामू से सैकत चटर्जी की रिपोर्ट

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें