वर्ल्ड कप में तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, विराट कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी का नाम है शामिल

Aditya kumar

वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबलों में कई उलटफेर देखने को मिल रहे है साथ ही कई रिकॉर्ड टूटे और बने भी है. आज हम करेंगे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में. खास बात यह है कि इसमें केवल ही भारतीय खिलाड़ी का नाम है. विराट कोहली इस लिस्ट में कहीं भी नहीं है.

ICC Men's ODI World Cup | Twitter

वर्ल्ड कप के इतिहास में सबे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के नाम है जिन्होंने मात्र 40 गेंदों में शतक लगाया और इतिहास रचा. यह रिकॉर्ड उन्होंने 2023 विश्व कप में ही नीदरलैंड के खिलाफ लगाया था.

ग्लेन मैक्सवेल | Twitter

इसके बाद दूसरे पायदान पर है दक्षिण अफ्रीका के एडन मारक्रम जिन्होंने 49 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया है. यह रिकॉर्ड भी इन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में ही बनाया है.

एडन मारक्रम | Twitter

तीसरे पायदान पर है आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन. 2011 के इस मुकाबले में सभी को चौंका कर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी दमदार और धमाकेदार पारी के बल पर उन्होंने 50 गेंदों में शतक जड़ा था.

केविन ओ ब्रायन | Twitter

ग्लेन मैक्सवेल का नाम चौथे पायदान पर भी है. साल 2015 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 51 गेंद में शतक लगाया था.

ग्लेन मैक्सवेल | Twitter

वहीं, 2015 में ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी शानदार शतक लगाया था. वेस्ट इंडीज के साथ खेले गए मुकाबले में उन्होंने शतक लगाने के लिए मात्र 52 गेंद खेले थे.

एबी डिविलियर्स | Twitter

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने साल 2019 में 57 गेंदों में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. वह टॉप-10 की लिस्ट में छठे स्थान पर है.

इयोन मॉर्गन | Twitter

विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने 59 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया.

ट्रेविस हेड | Twitter

वर्ल्ड कप 2023 में ही इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 61 गेंदों में शतक जमाया.

हेनरिक क्लासेन | Twitter

वहीं, भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में मात्र 63 गेंदों में शतक लगाया था और भारत को जीत दिलाई थी.

रोहित शर्मा | Twitter

इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है श्रीलंका के खिलाड़ी कुसल मेंडिस जिन्होंने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 65 गेंदों में शतक लगाया और इस सूची में नाम दर्ज कराया.

कुसल मेंडिस | Twitter