MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने क्यों नहीं बनवाया अभी तक कोई टैटू? वजह जान हो जाएंगे हैरान

Sanjeet Kumar

MS Dhoni Tattoo: भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है.

MS Dhoni | Instagram

MS Dhoni Tattoo:

एमएस धोनी की सादगी हमेशा ही सबको भाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद वह अपने परिवार और फार्मिंग में वक्त बिता रहे हैं.

MS Dhoni | Instagram

एमएस धोनी

ये तो हर कोई जानता है की माही को सादगी से रहना पसंद है, मगर उनकी लाइफ में भी हर वो लग्जरी है, जिसकी कोई कभी कल्पना करता है.

MS Dhoni | Instagram

लेकिन क्या आप जनते हैं एमएस धोनी ने आज तक अपने शरीर पर एक भी टैटू क्यों नहीं बनवाया है? ये सवाल कभी ना कभी हर क्रिकेट फैन के मन में आया होगा.

MS Dhoni | Instagram

विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव सहित भारतीय टीम के ज्यादातर क्रिकेटर्स के शरीर पर टैटूज की भरमार है, वहीं माही ने कोई भी टैटू नहीं बनवाया है.

Virat Kohli | Instagram

दरअसल, धोनी को टैटू बनाने वाली सुई (सिरिंज) से काफी डर लगता है. अपने शरीर पर चलवाना तो दूर माही को उसके नाम से भी डर लगता है.

MS Dhoni | Instagram

यही वजह है की आज तक कैप्टन कूल ने टैटू वाले ट्रेंड को फॉलो करने की कभी कोशिश ही नहीं की. ये बात खुद माही ने एक बार मीडिया के पूछे जाने पर बताई थी.

MS Dhoni | Instagram

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता. चेन्नई की यह पांचवी आईपीएल ट्रॉफी थी. हालांकि, इस बार के आईपीएल में घुटनों के दर्द से परेशान धोनी का बल्ला ज्यादा नहीं चला.

MS Dhoni | Instagram