World Environment Day 2024 Quotes & Wishes in Hindi:  विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां से भेजें शुभकामना संदेश

World Environment Day 2024 quotes images wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक बधाई संदेश अवश्य भेजें.

By Shaurya Punj | June 5, 2024 6:54 AM
an image

World Environment Day 2024 Quotes & Wishes in Hindi:   विश्व पर्यावरण दिवस (WED) हर साल 5 जून को मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस (WED)  की स्थापना की थी. विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक है. यह एक ऐसा मंच है जो हमारे ग्रह के सामने आने वाली पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है. यह दिन पर्यावरण परिवर्तन और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है.

विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई

मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं सबका का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
जीवन जीने की है अनमोल दवा
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं

World Environment Day 2024 आज, जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं

हरियाली से भरी दुनिया,
पेड़ पौधों की दुनिया,
स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,
फूलों और बगीचों से सजी प्‍यारी सी दुनिया,
क्या आप भी चाहते है ऐसी सुरक्षित दुनिया.
पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की बधाई

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ,
इसमें ही हमारी समझदारी है,
मानव जीवन खतरे है में,
चलो, पर्यावरण सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लें.
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामना

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामना

 ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान
पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं

World Environment Day 2024: जानें इस साल कि थींम

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है ‘हमारी भूमि. हमारा भविष्य. हम #GenerationRestoration हैं’. इसका उद्देश्य भूमि पुनर्स्थापन और मरुस्थलीकरण को रोकने पर ध्यान केंद्रित करना है. मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार, जंगल, झीलें, नदियाँ, आर्द्रभूमि क्षरण का सामना कर रही हैं.

Exit mobile version