Indian Navy में SSC Officer बनने का मिल रहा है मौका, 10 मार्च तक करें आवेदन शुरू

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Feb 2024 12:25 PM

विज्ञापन

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: इंडियन नेवी जॉब का शानदार मौका दे रह है। नेवी ने एसएससी ऑफिसर के पदों 254 पर भर्ती निकाली है. शार्ट सर्विस कमीशन के 254 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट Indiannavy.gov.in join पर रिलीज किया गया है. इसके अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी, 2024 से शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 254 पदों को भरेगा.

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: जानें पदों के बारे में

जनरल सर्विस-50 पद
पायलट, एयर ट्रैफिक, नेवल एयर ऑपरेशन- 46 पद
लॉजिस्टिक्स – 30 पद
नेवल Augmentation- 10 पद
एजुकेशन -18 पद
इंजीनियर ब्रांच- 30 पद
इलेक्ट्रीक ब्रांच-50 पद
नेवल कंस्ट्रक्टर- 20 पद

BPSC Admit Card 2024: बिहार कृषि विभाग भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होगा जारी

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है.

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया

नेवी एसएससी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें
स्टेप-1: नौसेना वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाएं
स्टेप-2: दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें या
स्टेप-3: आवेदन पत्र भरें
स्टेप-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप-5: शुल्क का भुगतान करें
स्टेप-6: आवेदन पत्र प्रिंट करें

Indian Navy SSC Officers Recruitment 2024: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती फॉर्म भरने से पहले चेक करें डिटेल्

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स की जांच करनी चाहिए, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखें. उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. वहीं, इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.


विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola