28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में बीजेपी को बड़ा नुकसान, NDA को 9 तो I.N.D.I.A. गठबंधन को 5 सीटों पर मिली जीत

झारखंड में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव समेत कई दिग्जज नेता चुनाव हार चुके हैं.

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम मंगलवार को जारी हो गया. इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी होने वाली है. इसके बावजूद एनडीए को झारखंड में बड़ा झटका लगा है. क्योंकि 2019 में 12 सीटों पर कब्जा जमाने वाली एनडीए गठबंधन को इस बार 5 सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं, इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बीते बार के मुकाबले बेहद शानदार रहा.

5 सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा

इंडिया गठबंधन ने झारखंड में पांच सीटों अपना कब्जा जमाया है. इसमें लोहरदगा, खूंटी, दुमका, राजमहल और सिंहभूम सीट शामिल है. खूंटी और लोहरदगा पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया तो वहीं, राजमहल, दुमका और सिंहभूम सीट झामुमो के खाते में गयी. बाकी सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा.

Also Read : Dumka Lok Sabha Election Result 2024: दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन जीते, सीता सोरेन को कड़े मुकाबले में दी मात

किस सीट पर क्या रहा परिणाम

झारखंड की सबसे हाईप्रोफाइल सीट खूंटी की बात करें तो यहां पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा से 1,49,675 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दुमका सीट झामुमो के कब्जे में रही. हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाली सीता सोरेन को झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन से 22,527 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को 1,20,512 वोटों से हराया.

Also Read : Giridih Lok Sabha Election Result 2024: नहीं चला जयराम महतो का जादू, गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने दूसरी बार दर्ज की जीत

गोड्डा में निशिकांत ने चौथी बार मारी बाजी

वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे ने एक बार फिर बाजी मारी है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 1,01,813 वोटों से हरा दिया. वहीं, चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के कालीचरण सिंह ने केएन त्रिपाठी को हरा दिया. कालीचरण सिंह ने उन्हें 2,20,959 वोटों से वोटों से हरा दिया. पलामू लोकसभा की बात करें तो बीडी राम ने राजद की ममता भुइंया को 2,88,807 वोटों से हरा दिया.

Also Read: Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड की पांचों आदिवासी सीटों पर बीजेपी की हालत पतली, क्या है जनता का फैसला?

सिंहभूम में गीता कोड़ा को जनता ने नकारा

सिंहभूम से जोबा माझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को 1,68,402 वोटों से हरा दिया है. बता दें गीता कोड़ा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. वहीं, हजारीबाग सीट से बीजेपी के मनीष जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पेटल को 2,76,686 वोटों से हरा दिया है. वहीं, गिरिडीह सीट से चंद्रप्रकाश चौधरी ने एक बार फिर बाजी मारी है. उन्होंने झामुमो के मथुरा महतो को 80, 880 वोटों से हरा दिया. हालांकि मथुरा महतो को जयराम महतो ने भी कड़ी टक्कर दी.

Also Read : Godda Lok Sabha Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे का नहीं रुका विजय रथ, चौथी बार दर्ज की जीत

विद्युत वरण महतो और विजय हांसदा ने लगाई हैट्रिक

वहीं, अगर हम जमशेदपुर सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के विधुतवरण महतो ने जीत दर्ज की है. उन्होंने झामुमो के समीर मोहंती को 2,59,782 से हरा दिया. वहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बोगदर से विधायक विनोद सिंह को भारी मतों से हराया है. राजमहल में झामुमो अपना किला बचाने में फिर सफल रही. विजय कुमार हांसदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ताला मरांडी को 1,78,264 वोटों से हरा दिया है.

लोहरदगा से कांग्रेस के सुखदेव भगत ने गाड़ा झंडा

लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को जीत मिली है. सुखदेव भगत ने बीजेपी प्रत्याशी समीर उरांव को 1,39,138 वोटों से हराया है. वहीं धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने शानदार जीत दर्ज की है. ढुल्लू महतो ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने को 3,31,583 वोटों से हरा दिया है.

Also Read : Rajmahal Lok Sabha Election Result 2024: राजमहल से विजय हांसदा ने 178264 वोटों से की जीत दर्ज, ताला मरांडी को हराया

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें