हीरोइन के साथ होटल में पकड़े गए थे... 'खेसारी लाल यादव' पर भोजपुरी एक्ट्रेस का तंज, कहा- जब भौजी ने अचानक अटैक किया

Updated:
विज्ञापन
खेसरी लाल यादव और अंजना सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

खेसरी लाल यादव और अंजना सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के फैंस और उनके करीबी अखिलेश कश्यप पर लाइव आकर तीखे सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक वायरल वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए खेसारी के अतीत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav VS Anjana Singh: खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच का विवाद फिर से सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया है. अंजना ने डायरेक्ट तो उनका नान नहीं लिया और वह उन्हें भैया-भैया कहकर बोल रही है, लेकिन ये साफ है कि वह खेसारी को ही बोल रही है. अंजना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेसारी लाल के फैंस और उनके एक करीबी पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं. लगातार खेसारी के फैंस और उनके करीबी अखिलेश कश्यप से मिल रही आलोचनाओं और लखनऊ बुलाकर कुछ दिखाने की बात पर अंजना ने लाइव आकर अपना गुस्सा जाहिर किया.

लखनऊ बुलाने वाली बात पर अंजना सिंह ने तीखे अंदाज में रखी अपनी बात

अंजना सिंह ने लाइव आकर अखिलेश कश्यप को टैग करके जवाब दिया और कहा, 'सुन दाढ़ी वाले चाचा कम चमचा सुन... क्या बोला कि लखनऊ में आओ दिखाऊंगा तो देख नहीं पाओगे. ऐसा क्या है भैया? क्या दिखाना चाहते हो? और क्या मैं देख नहीं पाऊंगी? तू जिसका नाम ले रहा है ना वो तो जगजाहिर है. तुम्हारे भैया ना जाने उनका कितना खाए हैं, बहुत खाए हैं, पूछना तो बताएंगे.'

View on Instagram

अंजना बोलीं- किसी लड़की के साथ पकड़े गए थे खेसारी

अंजना सिंह ने आगे वीडियो में कहा, 'तुमको मैं याद दिलाती हूं, तब तो तुम थे भी नहीं. याद करो बांगुर नगर का वो ऑफिस, जब भौजी (खेसारी की पत्नी) ने अचानक वहां अटैक कर दिया था. तब भैया (खेसारी) किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे. पता है कि नहीं पता है. अब जाने दो, मेरा मुंह मत खुलवाओ. चल, चमचागिरी करो और आगे बढ़ो.'

अंजना सिंह ने कंट्रोवर्सी स्टार को लेकर कसा तंज

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, बेकार स्टार / कंट्रोवर्सी स्टार का कोई गाना आने वाला है शायद, इसलिए हमेशा की तरह कंट्रोवर्सी चाहिए. राम राम क्या दिन आ गए, अब गाने भी नहीं चल रहे. हाइप मिल गई, अब गाना रिलीज करो जल्दी से..... अरे अभी कहां, अभी तो लाइव आकर रोना बाकी है कंट्रोवर्सी स्टार का.

View on Instagram

अंजना ने कहा- कंट्रोवर्सी स्टार के गाने अब तो चल नहीं रहे

अंजना ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अनपढ़ स्टार मूसरी लाल की ब्रेकिंग न्यूज. कंट्रोवर्सी स्टार के गाने अब तो चल नहीं रहे हैं. बड़े पारंपरिक भोजपुरी के म्यूजिक चैनल इनके गाने नहीं ले रहे हैं. नए कॉरपोरेट म्यूजिक चैनलों को लगातार चूना लगा रहे हैं. कई फिल्में डब्बे में पड़ी हैं, जिनका कोई खरीदार नहीं है. ना थिएटर, ना टीवी चैनल, ना कोई ओटीटी और ना ही कोई यूट्यूब इनकी फिल्में ले रहा है. मार्केट में बने रहने के लिए नकली प्रोड्यूसर खड़ा कर फिल्म बनाते हैं, वो भी कोई नहीं पूछ रहा है. यूट्यूब पर जबरदस्ती ब्लैकमेल करके सारी म्यूजिक कंपनियों से व्यूज खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं. नकली मार्केटिंग स्टार कम विवादित रिजेक्टेड नेता... आ थू.

View on Instagram


ये भी पढ़ें: ‘पोल खोल दी तो चर्चा हो जाएगी’, अंजना सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव के करीबी, बयान से मचा बवाल


विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola