यो यो हनी सिंह के वीडियो में सोनाक्षी का हॉट लुक

मुंबईः बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जानी वाली सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह एक साथ म्युजिक वीडियो शूट कर रहे हैं.सोनाक्षी सिन्हा सुपरस्टार शीर्षक वाले इस वीडियो में एकदम नए स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी.जानकारी के मुताबिक यह सिर्फ म्युजिक वीडियो नहीं है बल्कि 8-10 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 10, 2014 9:42 PM

मुंबईः बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जानी वाली सोनाक्षी सिन्हा और मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह एक साथ म्युजिक वीडियो शूट कर रहे हैं.सोनाक्षी सिन्हा सुपरस्टार शीर्षक वाले इस वीडियो में एकदम नए स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी.जानकारी के मुताबिक यह सिर्फ म्युजिक वीडियो नहीं है बल्कि 8-10 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म है.

बड़े पर्दे पर अक्सर पारंपरिक और देसी अवतार में दिखीं सोनाक्षी वीडियो में पूरी तरह स्टाइलिश और हॉट लुक में दिखेंगी.वह बाइकर जैकेट, क्रॉप टॉप्स और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिखेंगी. सोनाक्षी का यह लुक उनकी निजी जिंदगी के स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है.

इस वीडियो को कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में बड़े स्तर पर शूट किया गया है. इसमें कारों का पीछा करने का शॉट भी है जिसे इंटरनेशनल टीम की मदद से शूट किया गया है.

Next Article

Exit mobile version