Cabbage Juice: पत्ता गोभी का जूस पीने के 5 अनोखा लाभ

Cabbage Juice, Pic By: Social Media
Cabbage Juice: पत्ता गोभी का जूस सभी को पीना चाहिए. डायटीशियन से जानिए पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे...
Cabbage Juice: पत्ता गोभी लगभग सभी खाना पसंद करते हैं. हालांकि लोग पत्ता गोभी का सेवन अलग-अलग तरीके से करते हैं. कुछ लोग पत्ता गोभी की सब्जी और सूप पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पत्ता गोभी का जूस भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. डायटीशियन मोनिका बताती हैं कि पत्ता गोभी में विटामिन्स, फाइबर, जिंक, फोस्फोरस, कॉपर, पोटैशियम, कार्बोहायड्रेट, फाइटोन्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं पत्ता गोभी का जूस पीने के फायदे…
आंखों के लिए
पत्ता गोभी का जूस में मौजूद पोषक तत्व आंख की रोशनी के लिए सबसे अच्छा माना गया है. अगर रोजाना सही मात्रा में पत्ता गोभी का जूस पीते हैं तो मोतियाबिंद की समस्या से निजात मिलेगा.
इंफ्लेमेशन में
पत्ता गोभी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और सल्फर कंपाउंड भी होते हैं जो शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है. पत्तागोभी का जूस पीने से आपको शरीर में होने वाले सूजन को कम होगा. इसलिए सभी को रोजाना एक कप पत्ता गोभी का जूस जरूर पीना चाहिए.
Also Read: कच्चा पपीता खाने के 4 सबसे बड़े फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए
पत्ता गोभी का जूस पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. पत्ता गोभी के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है.
फ्री रेडिकल्स
पत्ता गोभी के जूस में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इसलिए सभी को रोजाना पत्ता गोभी का जूस पीना चाहिए.
एंटी-कैंसर गुण
पत्ता गोभी में एंटी-कैंसर गुण मौजूद है साथ ही सल्फोराफेन भी है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है. इसलिए अगर आप पत्ता गोभी का जूस पीते हैं तो कैंसर का खतरा कम हो सकता है.
Also Read: रोटी पर घी लगाकर खाने के 4 अद्भुत और जबरदस्त फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




