Chanakya Niti: सुखी जीवन पाने के लिए बार-बार इन चीजों पर करना चाहिए गौर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसी कुछ बातों का जिक्र किया है, जिनके बारे में उनका यह मानना है कि व्यक्ति को अच्छा और सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए इन बातों पर हमेशा गौर करते रहना चाहिए.

By Tanvi | August 31, 2024 11:48 PM

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के लिए बहुत प्रसिद्ध मानें जाते हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि इनकी नीतियों में मनुष्यों को अपने सवालों का बहुत सीधा और सटीक जवाब मिल जाता है, जो कई प्रयासों के बाद भी मनुष्यों के लिए ढूंढ पाना मुश्किल होता है, यही वह कारण है जिसकी वजह से चाणक्य नीति आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. कई लोग तो ऐसे हैं, जो चाणक्य नीति को आज भी आदर्श मानकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसी कुछ बातों का जिक्र किया है, जिनके बारे में उनका यह मानना है कि व्यक्ति को अच्छा और सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए इन बातों पर हमेशा गौर करते रहना चाहिए.

सही मित्र

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बताया है कि अगर व्यक्ति को अच्छा और सुखी जीवन बिताना है, तो उसे यह पहचान होनी चाहिए कि उसका अच्छा मित्र कौन है, क्योंकि जो व्यक्ति अपने मित्रों पर गौर नहीं करता है यानि सही और गलत दोस्तों में पहचान नहीं कर पाता है, उसका जीवन अंधकारमय दिखाई देता है, क्योंकि अच्छे मित्र जीवन के हर मोड़ पर साथ देते हैं.

Also read: Personality Test: जानिए मीठा खाने के प्रति आपका प्रेम आपके व्यक्तिव के बारे में क्या बतलाता है

Also read: Teachers’ Day 2024: इन रचनात्मक तरीकों से कहें अपने शिक्षकों को धन्यवाद

Also read: Skin Care Tips: जानें क्या है चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

पैसे कमाने के सही साधन

आचार्य चाणक्य का यह मानना है कि व्यक्ति को पैसे कमाने के सही साधन पर हमेशा गौर करना चाहिए, क्योंकि धन का होना जीवन के लिए आवश्यक चीजों में ये एक है, इसलिए व्यक्ति में यह गुण होना चाहिए कि वह जहां भी जाए, पैसे कमाने के सही साधन ढूंढ पाए.

पैसे खर्च करने का तरीका

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा इस बात पर गौर करना चाहिए कि उसके पैसे कहां खर्च हो रहे हैं और उसके पैसे खर्च करने का तरीका कैसा है, क्योंकि चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति चाहे कितने भी पैसे क्यों ना कमा ले अगर उसके पास पैसों की बचत करने की कला नहीं है तो उसका ज्यादा पैसे कमाना भी व्यर्थ है.

Also read: Hair Care Tips: ऑइली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Trending Video

Next Article

Exit mobile version