22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Janmashtami Special Toran: इस जन्माष्टमी मंदीर के गेट पर लगाएं आम के पत्तों से बनी बंधनवार, जानें लगाने का खास महत्व

Janmashtami Special Toran : लड्डू-गोपाल जी के खास जन्मदिन पर मंदीर के गेट पर लगाएं या लटकाएं आम के पत्तों से बनी बंधनवार, होती है बेहद खास, आईए जानते है इस लेख के माध्यम से बंधनवार लगाने का खास महत्व और कुछ सवालों के जबाब.

Janmashtami Special Toran: जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, यह दिन भक्तों के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि यह भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को खास रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है:-

1. बंधनवार की परंपरा क्या है?

बंधनवार आम के पत्तों से बनायी जाती है और यह भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे आम के पत्तों, फलियों और फूलों से सजाया जाता है, इसे घर के दरवाजे पर लगाने की परंपरा है, जो घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का आगमन बताती है.

2. आम के पत्तों का महत्व क्या है?

आम के पत्ते हिन्दू परंपरा में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इन्हें धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में शुभता का प्रतीक माना जाता है, आम के पत्तों से बनी बंधनवार घर में नेगतिविटी को दूर करती है और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है.

3. जन्माष्टमी पर बंधनवार का महत्व क्या है?

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदीर के गेट पर आम के पत्तों से बनी बंधनवार लगाना का खास महत्व रखता है, यह न केवल उत्सव की खुशी को बढ़ाता है बल्कि भगवान कृष्ण की पूजा में भी एक शुभ प्रतीक के रूप में कार्य करता है.

Also read : Lord Krishna Aarti: भगवान श्री कृष्ण की आरती के साथ संपूर्ण करें जन्माष्टमी की ये पूजा, जानें आरती का महत्व

4. बंधनवार की सजावट कैसे करें?

बंधनवार को सजाने के लिए आप इसमें फूल, रंगीन कपड़े या रिबन भी जोड़ सकते हैं, यह सजावट न केवल आकर्षक दिखेगी बल्कि उत्सव के माहौल को भी खुशनुमा बनाएगी.

5. पूजा और आशीर्वाद कैसे करें?

बंधनवार लगाने के बाद, भगवान कृष्ण की पूजा करें और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें, यह विश्वास किया जाता है कि इस प्रकार की पूजा और सजावट से घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है.

इस जन्माष्टमी पर मंदीर के गेट पर आम के पत्तों से बनी बंधनवार लगाना एक धार्मिक परंपरा का पालन है और इससे भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा प्रकट होती है, यह न केवल एक पारंपरिक सजावट है बल्कि एक धार्मिक अनुष्ठान भी है, जो पूरे परिवार के लिए खुशी और समृद्धि लाने का कार्य करता है.

Also read : Dry fruit Paag Recipe: इस जन्माष्टमी घर पर ही ट्राई करें ये टेस्टी ड्राई फ्रूट का पाग, यहां है आसान विधि

Also read : Lord Krishna’s favourite fruits: इस जन्माष्टमी भगवान कृष्ण को भोग लगाएं उनके मनपंसद 5 फल, जानें

Also see : Food Photographer ने बतायी मोबाइल फॉटोग्राफी सफल होने के ट्रिक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें