24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 Date, Time: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को कितने बजे शुरू होगा, कब खत्म होगा?

Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time in India: साल 2022 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक रूप से भी सूर्य ग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. जानें भारत में सूर्य ग्रहण लगने का समय क्या है? आपके शहर में कब, कहां, कैसा दिखेगा?

Surya Grahan, Solar Eclipse Date Time In India: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) दिवाली उत्सव के बीच पड़ने वाला है. क्योंकि दिवाली भी अमावस्या के दिन मनाई जाती है और सूर्य ग्रहण भी अमावस्या को ही लगता है. यही वजह है कि इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है. इस दिन शाम को चतुर्दशी के अंत और अमावस्या के शुरुआत का मेल है जिसमें इस बार बड़ी दिवाली मनाई जा रही है जबकि 25 अक्टूबर, 2022 अमावस्या को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लग रहा है. यह आशंकि सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा. जानें भारत में कब, कहां, कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण. आप अपने शहर में सूर्य ग्रहण शुरू होने का समय और समाप्त होने का समय जान लें.

भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल, कब शुरू होगाऔर कब खत्म (Solar Eclipse 2022 Date, Time In India)

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022 Date, Time In India)

25 अक्टूबर 2022

दोपहर 2:29 से आइसलैंड में प्रारंभ

भारत में अपराहन 4:29 से दिखाई देगा

5:57 पर समाप्त

ग्रहण समाप्त- शाम 6:30 बजे अरब सागर से

सूतक काल 24 अक्टूबर, रात्रि 3:17 बजे से सूतक काल का प्रारंभ हो रहा है

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?

25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. कुछ जगहों पर इसे भारत में भी इसे देखा जा सकेगा. भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा.

भारत के प्रमुख शहरों में सूर्य ग्रहण शुरू होने का समय

  • दिल्ली में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:29 बजे शुरू होगा

  • मुंबई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:49 बजे शुरू होगा

  • कोलकाता में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4:52 बजे शुरू होगा

  • चेन्नई में सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5:14 बजे शुरू होगा

  • ग्रहण की अवधि (शुरुआत से सूर्यास्त के समय तक) दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए क्रमशः 1 घंटा 13 मिनट और 1 घंटा 19 मिनट होगी.

  • सूर्य ग्रहण की शुरुआत से सूर्यास्त तक की अवधि कोलकाता और चेन्नई में 31 मिनट 12 मिनट की होगी.

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता और वह सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर आने से कुछ समय के लिए रोक देता है. इससे चांद की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है और सूरज का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं देता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार होता है- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण.

साल 2022 में सूर्य और चंद्र ग्रहण

  • पहला सूर्य ग्रहण (आंशिक) – 30 अप्रैल, 2022

  • पहला चंद्र ग्रहण (पूर्ण) 15-16 मई, 2022

  • दूसरा सूर्य ग्रहण (आंशिक): 25 अक्टूबर, 2022

  • दूसरा चंद्र ग्रहण (पूर्ण): 7-8 नवंबर, 2022

सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है?

सूर्य ग्रहण को खुली आंखें से नहीं देखना चाहिए. इसे सुरक्षित तरीके से एल्युमिनाइज्ड माइलर, ब्लैक पॉलीमर, शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करके या टेलीस्कोप द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सूर्य की छवि देख सकते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें