27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

International Tourism: मिस्र की प्राचीन सभ्यता और समृद्ध इतिहास पर्यटकों के लिए है आकर्षण का केंद्र

International Tourism: गीजा के पिरामिड और ममी के लिए प्रसिद्ध मिस्र (Egypt) दुनिया के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल है. मिस्र में मौजूद लक्सर, दहाब और काहिरा जैसे शहर घूमने के लिए शानदार हैं. आइए आपको बताते हैं मिस्र में घूमने के लिए क्या है खास.

International Tourism: मिस्र दुनिया के सबसे अनूठे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल है. यह दुनिया के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है. गीजा के पिरामिड से लेकर लक्सर के प्राचीन मंदिरों तक मिस्र में घूमने के लिए अनेकों शानदार पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं. यहां के प्रसिद्ध प्राचीन शहर अलेक्जेंड्रिया में मौजूद लाइटहाउस को दुनिया के प्राचीन सात अजूबों में से एक माना जाता है.

मिस्र एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट पहुंचते हैं. मिस्र में आप सहारा रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करने से लेकर पारंपरिक फेलुका नाव पर नील नदी में यात्रा करने तक आनंद उठा सकते हैं. विदेश यात्रा में मिस्र का सफर तय करना एक रोमांचक और बेहतरीन निर्णय होगा. अगर आप भी मिस्र आने की तैयारी कर रहे हैं तो घूमना न भूलें ये 3 जगहें:

लक्सर (Luxor)

लक्सर शहर मिस्र में मौजूद सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो अपनी प्राचीन कब्रें, मंदिर और संग्रहालय के लिए मशहूर है. नील नदी के तट पर स्थित लक्सर शहर अपनी सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है. हजारों साल पहले फिरौन की राजधानी रहा लक्सर शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है.

लक्सर में मौजूद लक्सर मंदिर और प्राचीन कर्नाक परिसर आकर्षण का मुख्य केंद्र है. लक्सर से थोड़ी दूर पर मौजूद किंग्स की घाटी वो जगह है, जहां कुलीन लोगों को पत्थर की कब्रों में डालकर रेगिस्तान में दफनाया जाता था. यह मिस्र का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है.

Also Read: International Tourism: जानिए क्यों भारतीय पर्यटकों की पसंद है थाईलैंड

दहाब (Dahab)

मिस्र का दहाब शहर अपने शानदार वॉटर स्पोर्ट्स और खूबसूरत सुनहरे रेत वाले समुद्र तटों के लिए मशहूर पर्यटन स्थल है. दहाब की विंडसर्फिंग की दुनिया दीवानी है. बड़ी संख्या में हर साल पर्यटक दहाब के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने मिस्र पहुंचते हैं. यह शहर लाल सागर के तट पर स्थित बोहेमियन गंतव्य के रूप में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे स्कूबा डाइविंग हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाता है. दहाब मिस्र का समुद्र तटीय शहर है, जो अपने दर्शनीय स्थलों के लिए मशहूर है.

Also Read: International Tourism: दुनिया के इन देशों की खूबसूरती है बेमिसाल, अद्भुत है यहां का नजारा

काहिरा (Cairo)

मिस्र की राजधानी और सबसे प्राचीन शहर काहिरा एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसका महत्व ब्रिटिश काल में भी बरकरार रहा. काहिरा करीब 3000 सालों से मिस्र के अलग-अलग शासकों की राजधानी रहा है. काहिरा मिस्र का सबसे प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र है. काहिरा के केंद्र में तहरीर स्क्वायर और विशाल मिस्र संग्रहालय जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं. ये पर्यटन स्थल शाही ममियों और सोने से बनी राजा तूतनखामुन की कलाकृतियों सहित पुरावशेषों का भंडार है, जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है.

काहिरा से कुछ दूरी पर मौजूद गीजा के विश्व प्रसिद्ध पिरामिड भी सैलानियों के बीच लोकप्रिय है. काहिरा में मौजूद मिस्र संग्रहालय इतिहास प्रेमी पर्यटकों के लिए शानदार जगह है. काहिरा मिस्र का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है.

Also Read: International Tourism: दुनिया का सबसे अजीब शहर अश्गाबात है घूमने के लिए आकर्षक

Also Read: International Tourism: नेपाल टूर का है प्लान, तो जरुर करें इन खूबसूरत जगहों की सैर

जरूर देखें:

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें