ePaper

IRCTC Shimla-Manali Tour Package: गर्मियों में देखें शिमला-मनाली के हसीन वादियों का नजारा

Updated at : 29 May 2024 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Shimla-Manali Tour Package

Shimla-Manali Tour Package

IRCTC Shimla-Manali Tour Package: अगर आप इस साल गर्मियों में शिमला या मनाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये है आप के लिए आईआरसीटीसी का एक बेहतरीन टूर पैकेज.

विज्ञापन

IRCTC Shimla-Manali Tour Package: आईआरसीटीसी गर्मी के छुट्टियों के लिए आए दिन एक से बढ़कर एक शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है, ऐसे में अब आखिरकार उन्होंने शिमला मनाली का पैकेज भी आ गया है जिसमें आप पूरे 8 दिनों तक शिमला और मनाली की खूबसूरती का लुत्फ उठा पाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा इस टूर पैकेज का पूरा किराया और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां.

IRCTC Shimla Manali Tour Package: इतने दिनों का होगा टूर

आईआरसीटीसी का खास शिमला मनाली टूर पैकेज कुल 8 दिन और 7 रातों का है, इस टूर की शुरुआत साबरमती से होगी, इसमें यात्री मनाली, कुल्लू, शिमला, सोलंग वैली, कुफरी और चंडीगढ़ जैसे खूबसूरत जगहों का भ्रमण करेंगे. इस टूर के लिए बुकिंग आप आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं. ये टूर हर संडे को शुरू होगा.

Also Read: IRCTC Odisha Tour Package: हफ्ते भर के लिए करें ओडिशा का भ्रमण, वो भी इतने कम किराए में

IRCTC Shimla Manali Tour Package: कितना होगा किराया

आईआरसीटीसी के इस शानदार शिमला मनाली टूर पैकेज का किराया अकेले व्यक्ति के लिए 71900 रुपए है, अगर दो व्यक्ति एक साथ ट्रैवल करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 41000 रुपए है, और अगर 3 लोग एक साथ सफर करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 32600 रुपए है. बच्चों की बात की जाए तो 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 29100 रुपए होगा और बिना बेड के उनके लिए किराया 24400 रुपए होगा, बता दें कि इस किराए में आप थ्री टायर एसी में सफर करेंगे, साथ ही पूरे टूर में आपके रहने और खाने के लिए अच्छे स्तर की व्यवस्था की जाएगी.

Also Read: IRCTC Goa Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहतरीन चार दिनों का टूर पैकेज

Also Read: IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में करें कश्मीर की वादियों का भ्रमण, जानें कितना होगा किराया
Also Read: IRCTC Tour Package Nainital: चिलचिलाती धूप में चमचमाते सफेद बादलों में सैर कराती हैं नैनीताल की वादियां, जानें कितना होगा किराया

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola