23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Vastu Tips: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, जीवन में आ सकती है मुसीबत

Vastu Tips for Terrace: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर के छत पर कभी भी नहीं रखना चाहिए.

Vastu Tips for Home: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है किसी की कार्य को करने से पहले अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी सुखद और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक और नुकसानदेह ही होते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर के छत पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को अपने घर के छत पर रखते हैं तो ऐसे में आपको कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

छत पर न रखें ये पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने छत पर कभी भी ऐसे पेड़ और पौधों को नहीं रखना चाहिए जिनमें धूल और मिट्टी इकठ्ठा हो गयी है. अगर आपने अपने छत की सजावट के लिए पेड़-पौधे रखे हैं और उनपर गंदगी इकठ्ठा हो गयी है तो आपको उस पौधे को वहां से तुरंत हटा देना चाहिए.

Also Read: Vastu Dosh Ke Upay: आर्थिक समस्याओं से मिलेगी निजात, अपनाएं वास्तु दोष निवारण के उपाय

Also Read: Vastu Tips: घर पर लगा लिया यह पौधा तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, अगर है तो आज ही हटाएं

कबाड़

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी न आये तो ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने घर पर कबाड़ कभी भी न रखें. वास्तु शास्त्र में इसे काफी गलत बताया गया है. आपको अपने घर की छत पर कभी भी बेकार या फिर रद्दी के कागजों को भी नहीं रखना चाहिए. इन्हें काफी अशुभ माना गया है. अगर आप छत पर इन चीजों को रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है.

भूलकर भी न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको अपने घर की छत पर कभी भी जंग लगा हुआ लोहा, केकर और टूटी हुई लकड़ियां और झाड़ू जैसी चीजों को रखने से बचना चाहिए. अगर आप इन चीजों को छत पर रखते हैं तो आपके जीवन पर निगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है.

Also Read: Vastu Tips: मन हमेशा रहता है अशांत? अपनाएं वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Lifestyle Trending Video

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें