Vastu Tips: कर्ज में डूबने की वजह से नहीं बच रहे पैसे? आजमाएं वास्तु शास्त्र से जुड़े ये उपाय

Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कर्ज या फिर पैसे नहीं बचने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

By Saurabh Poddar | August 14, 2024 5:45 PM

Vastu Tips for Money: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है जब चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ निकलकर सामने आते हैं. वहीं, जब हम चीजों को वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज करते हुए करते हैं तो इसके परिणाम हमेशा नकारात्मक निकलकर सामने आते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय कर्ज में डूबे हुए हैं या फिर लाख कोशिशों के बावजूद भी अपनी मेहनत की कमाई को बचा नहीं पा रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन में चल रहे पैसों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.

तिजोरी में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने धन की तिजोरी में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर या फिर मूर्ति रखनी चाहिए. आपको इसकी पूजा भी रोजाना करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी आप से खुश होती है और ऐसा होने की वजह से आपके जीवन से पैसों की समस्या खत्म हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: सोते समय तकिये के नीचे रखते हैं ये चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

Also Read: Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की तस्वीरें टांगने से पहले जानें ये नियम, मिलेगा शुभ परिणाम

मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का एक दीया जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है. अगर आप रोजाना अपने मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाते हैं तो इससे आपके जीवन से पैसों की समस्या तो दूर होगी ही बल्कि, इसके साथ ही मां की अपार कृपा भी आप पर बरसेगी.

कर्ज से कैसे पाएं छुटकारा

अगर आप किसी भी तरह के लोन या फिर कर्ज के बोझ के नीचे दबे हुए हैं तो ऐसे में आपको घर या फिर दुकान के उत्तर दिशा में धन या फिर धन की तिजोरी को रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो कर्ज की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है.

इन जगहों पर न रखें तिजोरी

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन लाभ हो तो ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए धन की तिजोरी या फिर उसके आसपास किसी भी तरह की कोई गंदगी न हो. अगर आप गंदगी रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: अगर आप भी किचन में पहनती हैं चप्पल तो न करें ऐसी गलती, परिणाम होगा बुरा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

Next Article

Exit mobile version