World Kindness Day 2023 Quotes: जब भी संभव हो दयालु बनो… विश्व दयालुता दिवस पर पढ़ें महापुरुषों के अनमोल वचन

World Kindness Day 2023 Quotes: प्रतिवर्ष 13 नवंबर को वर्ल्ड काइंडनेस डे (विश्व दयालुता दिवस) के रूप में मनाया जाता है. विश्व दयालुता दिवस सकारात्मक शक्ति और दया की डोर पर आधारित हैं जो समाज में अच्छे कामों को उजागर करने के लिए हमें प्रेरित करता है.इस दिन यहां से भेजें पढ़ें महापुरुषों के अनमोल वचन

By Shaurya Punj | November 13, 2023 6:45 AM

World Kindness Day 2023 Quotes: जब भी संभव हो दयालु

”जब भी संभव हो दयालु बनो, यह हमेशा संभव है”

दलाई लामा

World Kindness Day 2023 Quotes: दया ईश्वर की तरफ से दिया

दया ईश्वर की तरफ से दिया दोतरफा उपहार है,

जो न सिर्फ करने वाले के ऊपर बरसती है,

बल्कि जिस पर की जाती है,

उसे भी इसका लाभ मिलता है.

World Kindness Day 2023 Quotes: दया के द्वारा आप अपने गुणों में

दया के द्वारा आप अपने गुणों में

एक श्रृंगार बढ़ाते है।

महात्मा गांधी

World Kindness Day 2023 Quotes: दया के सम्मुख जैसे धृष्टता

दया के सम्मुख जैसे धृष्टता

का नाश हो जाता है, वैसे ही

प्रेम और उदार सहानुभूति के

सम्मुख बुरे मनोविकारों का

नाश हो जाता है।

स्वेट मार्डेन

World Kindness Day 2023 Quotes: जो केवल दया से प्रेरित

जो केवल दया से प्रेरित होकर सेवा करते है,

उन्हें निः संशय सुख की प्राप्ति होगी।

महर्षि वेदव्यास

World Kindness Day 2023 Quotes: जो निर्बल पर क्षमा नहीं

जो निर्बल पर क्षमा नहीं करता,

उसे बलवानों के अत्याचार सहने होंगे।

शेख सादी

World Kindness Day 2023 Quotes: ऊँच-नीच का भेद न

ऊँच-नीच का भेद न माने, वही श्रेष्ठ ज्ञानी है,

दया-धर्म जिसमें हो, सबसे वही पूज्य प्राणी है

रामधारी सिंह दिनकर

World Kindness Day 2023 Quotes: जहां पर सच दया

जहां पर सच दया और इमान होता है,

वहीं पर अल्लाह और भगवान होता है.

World Kindness Day 2023 Quotes: दया धर्म का मूल है पाप मूल

दया धर्म का मूल है पाप मूल अभिमान,

कह कबीर दयावान के पास रहें भगवान

World Kindness Day 2023 Quotes: दया भाव से ही प्रेम उपजता

दया भाव से ही प्रेम उपजता है

और अहम भाव से घृणा

World Kindness Day 2023 Quotes: रहम करोगे तो रहमान मिलेंगे

रहम करोगे तो रहमान मिलेंगे,

दया करोगे तो भगवान मिलेंगे

World Kindness Day 2023 Quotes: दया परमात्मा का

दया परमात्मा का निजी गुण है और

लौकिक शक्ति उस समय ईश्वर तुल्य

मालूम होती है जब न्याय में दया का

सम्मिश्रण होता है।

शेक्सपियर

World Kindness Day 2023 Quotes: दया और सत्यता परस्पर

दया और सत्यता परस्पर मिलते है,

धर्म और शांति एक दूसरे का साथ देते है।

बाइबिल

World Kindness Day 2023 Quotes: जिसमें दया नहीं

जिसमें दया नहीं,

उसमें कोई सद्गुण नहीं है।

हजरत मोहम्मद

World Kindness Day 2023 Quotes: पापी हो या पुण्यात्मा अथवा

पापी हो या पुण्यात्मा अथवा वध

के योग्य अपराध करने वाले ही क्यों न हों,

उन सब के ऊपर श्रेष्ठ पुरूष को दया करनी चाहिए,

क्योंकि ऐसा कोई नहीं कि जो सर्वथा

अपराध न करता हो.

बाल्मीकि

World Kindness Day 2023 Quotes: मानव को दयालुओं

मानव को दयालुओं के पड़ोस में रहना चाहिए,

क्योंकि चिंता रहित श्रेष्ठ मानव ही दयालु होता है.

कन्फ्यूशियस

इस साल हुई थी विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत

आपको बता दें कि विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत साल 1998 में वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट संगठन द्वारा की गई थी, जिसकी स्थापना 1997 के टोक्यो सम्मेलन में दुनिया भर के दयालु संगठनों द्वारा की गई थी.  यह कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में मनाया जाता है. 2009 में, सिंगापुर ने पहली बार दिन मनाया इटली और भारत ने भी दिन मनाया. यूके में डेविड जमिलली ने दया दिवस ब्रिटेन की सह-स्थापना की है. 2010 में माइकल लॉयड-व्हाइट के अनुरोध पर एनएसडब्ल्यू फेडरेशन के पेरेंट्स और नागरिक संघ ने एनएसडब्ल्यू स्कूल कैलेंडर के बारे में एनएसडब्ल्यू विभाग के शिक्षा मंत्री को विश्व दया दिवस को अवगत कराने के लिए लिखा था.

आप भी मनाए वर्ल्ड काइंडनेस डे

कहते हैं कि दयालुता दिखाने वाले लोगों पर भगवान की असीम कृपा बनी रहती है. इस बात में भी सच्चाई है कि दया करने पर आत्म संतोष भी होता है. जॉन रस्किन ने दयालुता पर कहा था, ‘एक छोटे से विचार और थोड़ी सी दयालुता अक्सर बहुत अधिक पैसे से अधिक मूल्यवान होती है. दयालुता पर बड़े -बड़े महापुरुषों ने अक्‍सर अपने विचार रखे हैं.

Next Article

Exit mobile version