महाराष्ट्र में बस पलटने से नौ लोगों की मौत, 12 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड जिले में आज तड़के एक निजी बस के पलट जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है. बीड जिले के अम्बोरा थाने से जुड़े पुलिस अधिकारी महेश टाक ने बताया, ‘‘बस मुंबई से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 11, 2017 9:23 AM

मुंबई : महाराष्ट्र के बीड जिले में आज तड़के एक निजी बस के पलट जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है.

बीड जिले के अम्बोरा थाने से जुड़े पुलिस अधिकारी महेश टाक ने बताया, ‘‘बस मुंबई से लातूर जा रही थी. हादसे में जीवित बचे लोगों ने दावा किया कि चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा है जिस वजह से यह हादसा हुआ।’ घायलों को अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 पर धनोरा गांव के निकट हुआ. चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई.’

और इसे भी पढ़ें….उत्तर प्रदेश : तीर्थयात्रियों को ले जा रही कार नहर में गिरी, 10 लोगों की मौत

और इसे भी पढ़ें….शर्मनाक! बेटी के शव को ले जाने के लिए परिवार ने अस्पताल को दी 3 हजार रुपये घूस, देखें वीडियो

और इसे भी पढ़ें…घाटी में घुसपैठियों की खैर नहीं, भारतीय फौज ने एक आैर आतंकी मार गिराया, अब तक 14 ढेर

Next Article

Exit mobile version