‘आप’ और भाजपा की वजह से ठप पडा विकास का काम: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा की वजह से राष्ट्रीय राजधानी की अनधिकृत एवं नियमित कॉलोनियों में विकास का काम ठप पड गया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली में ‘आप’ की सरकार और भाजपा शासित नगर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 23, 2014 11:08 PM

नयी दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आज आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा की वजह से राष्ट्रीय राजधानी की अनधिकृत एवं नियमित कॉलोनियों में विकास का काम ठप पड गया है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली में ‘आप’ की सरकार और भाजपा शासित नगर निगमों की गैरजिम्मेदार और जनविरोधी नीतियों की वजह से इन कॉलोनियों में विकास का काम ठप पड गया है.’’

पार्टी के जिलाध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में कांग्रेस की कोशिशें ‘‘रोकने’’ और भाजपा पर ‘‘ऐसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की दुश्मन’’ होने का आरोप लगाया.

Next Article

Exit mobile version