प्रियंका गांधी के आॅफिस ने उन्हें कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की खबरों को बताया झूठ

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के कार्यालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बन सकती हैं. प्रियंका गांधी के पीए ने न्यूज एजेंसी एएनआइ ने कहा है कि यह खबर पूरी तरह से मनगढंत व झूठी है. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 14, 2017 2:09 PM

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के कार्यालय ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि प्रियंका कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बन सकती हैं. प्रियंका गांधी के पीए ने न्यूज एजेंसी एएनआइ ने कहा है कि यह खबर पूरी तरह से मनगढंत व झूठी है. प्रियंका के पीए पी सहाय ने कहा किइससंबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है.

मालूम हो कि आठ अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आनी शुरू हुईं थीं कि प्रियंका को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इन खबरों में यह भी कहा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा की है. खबरों में कहा गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी वाली इस बैठक में सोनिया गांधी को यह सलाह दी गयी कि वे देश की सबसे पुरानी पार्टी में जान फूंकने के लिए कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंपे.

उल्लखनीय है कि समय-समय पर प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में शामिल होने व उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपने की खबरें मीडिया में आती रहती हैं, जिनका स्वयं प्रियंका ने हमेशा खंडन किया है. हालांकि कांग्रेस में यह चर्चा जोर है कि जल्द राहुल गांधी को उपाध्यक्ष पद से प्रोन्नत कर कांग्रेस का अध्यक्ष या फिर कम से कम कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Next Article

Exit mobile version