संपूर्ण नारी शक्ति को समर्पित होगा दिल्ली का दुर्गा पूजा पंडाल

नयी दिल्ली : मत्री मंदिर सरबोजिन दुर्गा पूजा समिति ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल की थीम नारी शक्ति को समर्पित की है. पूजा समिति के महासचिव देबाशीष साहा ने कहा कि हमें दृढ विश्वास है कि महिला सशक्तिकरण ही हमारे बच्चों का सुरक्षित भविष्य निर्मित करने की पूंजी है और मां दुर्गा नारी शक्ति का […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 16, 2017 11:15 AM
नयी दिल्ली : मत्री मंदिर सरबोजिन दुर्गा पूजा समिति ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल की थीम नारी शक्ति को समर्पित की है. पूजा समिति के महासचिव देबाशीष साहा ने कहा कि हमें दृढ विश्वास है कि महिला सशक्तिकरण ही हमारे बच्चों का सुरक्षित भविष्य निर्मित करने की पूंजी है और मां दुर्गा नारी शक्ति का प्रतीक हैं. इस बार पंडाल में मदर टेरेसा, कल्पना चावला, भारतीय महिला हॉकी एवं क्रिकेट टीमों की सदस्यों, दीपा करमाकर, लता मंगेशकर, सुचित्रा सेन और अन्य प्रेरणादायक महिलाओं की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया जायेगा.
पंडाल के तीन द्वारों में से पहले द्वार को 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली पूर्णा को समर्पित किया जायेगा. दूसरे द्वार पर मां दुर्गा के विभिन्न अवतारों को दिखाया जायेगा, जिसमें बुराई से लड़ने की उनकी ताकत को प्रदर्शित किया जायेगा. तीसरे द्वार को एक पेड़ के रूप में निर्मित किया जायेगा, जो कि संपूर्ण महिला समुदाय को दर्शायेगा जो हमारे समाज का ऑक्सीजन हैं.

Next Article

Exit mobile version