27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

नई दिल्ली : राहुल गांधी और दलितों के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव की ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी की आलोचना करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. दिल्ली कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने रामदेव का समर्थन करने के लिए भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों […]

नई दिल्ली : राहुल गांधी और दलितों के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव की ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी की आलोचना करते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. दिल्ली कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने रामदेव का समर्थन करने के लिए भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका महरोत्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी और दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए हम रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. हम रामदेव का समर्थन करने के लिए मीनाक्षी लेखी की भी आलोचना करते हैं. रामदेव अब भाजपा के आदमी बन गए हैं.’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘रामदेव योग गुरु नहीं हैं.

वह भाजपा के आदमी बन गए हैं, जो दलित मुद्दों पर राजनीति करती है.’’ महरोत्रा ा ने यह भी कहा, ‘‘भाजपा नेता इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं कि वह दलितों और महिलाओं का सम्मान ही नहीं करते. यदि पार्टी सत्ता में आयी तो, वह देश को बांट देंगे, यह देश के कल्याण के लिए ठीक नहीं होगा.’’ पुलिस ने 11 अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शनकारियों का प्रवेश रोकने के लिए अवरोधक लगाए थे. हालांकि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने रामदेव और लेखी का पुतला भी फूंका.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें