महाराष्ट्र के नेताओं ने देवड़ा के निधन पर जताया शोक

मुंबई: महाराष्ट्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवडा के निधन पर शोक जताया. देवडा का आज सुबह निधन हो गया था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देवडा को राज्य के दिग्गज नेताओं में से एक बताया और कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की एक समृद्ध विरासत […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 24, 2014 4:10 PM

मुंबई: महाराष्ट्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवडा के निधन पर शोक जताया. देवडा का आज सुबह निधन हो गया था.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देवडा को राज्य के दिग्गज नेताओं में से एक बताया और कहा कि उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की एक समृद्ध विरासत छोड़ी है.
कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने कहा कि उनके पिता सुनील दत्त के निधन के बाद देवड़ा राजनीति में उनके पथप्रदर्शक थे.पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि देवड़ा ने मुंबई में पार्टी को मजबूती प्रदान की और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित किया.
राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने देवड़ा को ऐसा नेता बताया जिन्होंने युवा प्रतिभाओं को बढावा दिया.महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि देवडा के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा धक्का लगा. उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही अपने काम और अपनी पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता देखती रही हूं.
भाजपा सांसद पूनम महाजन ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि देवडा उनके पारिवारिक मित्र थे.

Next Article

Exit mobile version