उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप शुरू

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप शुरु हो गया है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई. हिमाचल प्रदेश की निचली पहाडियों में शीत लहर शुरू हो गयी है जिस वजह से रात का तापमान शून्य […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 12, 2014 9:13 AM

नयी दिल्ली : उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप शुरु हो गया है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई. हिमाचल प्रदेश की निचली पहाडियों में शीत लहर शुरू हो गयी है जिस वजह से रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह काफी सर्द है और न्यूनतम तापमान लगभग साढे छह :6.6: डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था. सुबह हल्की धुंध छाई हुई थी और सवेरे साढे आठ बजे मौसम में नमी का स्तर 71 प्रतिशत रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह लोगों को सर्द हवाओं का अहसास हुआ. उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और मुजफ्फरनगर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भागों में धुंध और कोहरा छाया रहा.

राजस्थान में रात के तापमान का गिरना जारी है और चुरु सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि माउंट आबू में कल रात को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Next Article

Exit mobile version