श्रीलंका से लौटे 15 भारतीय मछुआरे

चेन्नई: श्रीलंका की हिरासत से रिहा किए गए 15 भारतीय मछआरे आज करैकल पहुंच गए वहीं भारतीय तटरक्षक ने भी 10 श्रीलंकाई मछुआरों एवं उनकी दो नौकाओं को वहां के तटरक्षक को सुपुर्द किया. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक श्रीलंकाई अधिकारियों ने आज दिन में करीब 1:30 बजे भारत श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा के निकट […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 21, 2015 11:35 PM
चेन्नई: श्रीलंका की हिरासत से रिहा किए गए 15 भारतीय मछआरे आज करैकल पहुंच गए वहीं भारतीय तटरक्षक ने भी 10 श्रीलंकाई मछुआरों एवं उनकी दो नौकाओं को वहां के तटरक्षक को सुपुर्द किया.
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक श्रीलंकाई अधिकारियों ने आज दिन में करीब 1:30 बजे भारत श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा के निकट भारतीय मछुआरों को तटरक्षक पोत आईसीजीएस राजध्वज को सौंपा तथा फिर इन्हें शाम सात बजे करैकल में मत्स्य अधिकारियों को सुपुर्द किया गया.
बयान में कहा गया है कि पोत के जरिए 10 श्रीलंकाई मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को भी श्रीलंका के सुपुर्द कर दिया गया. ये मछुआरे आंध्र प्रदेश के काकीनादा से रिहा हुए थे.

Next Article

Exit mobile version