भाजपा ने दिल्ली में फूंका चुनावी बिगुल

नयी दिल्ली:भाजपा ने शीला दीक्षित सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए रविवार को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की. साथ ही सत्ता में आने पर बिजली की दरों में 30 फीसदी कम करने की घोषणा की. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान घोषणा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 12, 2013 9:44 AM

नयी दिल्ली:भाजपा ने शीला दीक्षित सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए रविवार को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत की. साथ ही सत्ता में आने पर बिजली की दरों में 30 फीसदी कम करने की घोषणा की. भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान घोषणा की कि कोई भी भाजपा को सत्ता में आने व ‘भ्रष्ट’ कांग्रेस सरकार की सत्ता से विदाई को रोक नहीं सकता, जो यहां गत 15 वर्षो से शासन कर रही है.

उन्होंने शीला सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा, ‘रामलीला मैदान में इतनी बड़ी रैली में इसका मजबूत संदेश जा रहा है, दुनिया की कोई भी ताकत शीला सरकार को सत्ता से जाने से बचा नहीं सकती. भाजपा अध्यक्ष ने 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को बदलने का आह्वान किया.’

गरीबी उन्मूलन में केंद्र नाकाम : राजनाथ

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के बाद अधिकतर अवधि तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया. फिर भी वह गरीबी उन्मूलन में नाकाम रही. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ से अधिक लोग अब भी बिना मूलभूत सुविधाओं के रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनी, तो अगले पांच से सात वर्षो में गरीबी खत्म हो जायेगी.

Next Article

Exit mobile version