कांग्रेस किसी को मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं करती : दिग्विजय

वारासिवनी (मप्र) : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री घोषित किये जाने की परिपाटी नहीं है. सिंह ने आज यहां प्रेस से मिलिएकार्यक्रम में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 17, 2013 4:01 PM

वारासिवनी (मप्र) : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज यहां कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री घोषित किये जाने की परिपाटी नहीं है.

सिंह ने आज यहां प्रेस से मिलिएकार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री घोषित किये जाने की परिपाटी नहीं है.सिंह ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि किसी भी राज्य में चुनाव के बाद चुने हुएविधायक ही अपने नेता का चुनाव करते हैं.

एक प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश को उनके मुख्यमंत्रित्व काल की अपेक्षा इन दिनों केंद्र से भरपूर राशि मिल रही है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में नयी-नयी घोषणाएं कर रहे हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक अवसरों पर मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को नया नाम देती है और फिर इसे अपने नाम से लागू कर देती है.

Next Article

Exit mobile version