16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बस पलटने से 36 कांवरिया घायल

औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के बारुण थाना अंतर्गत सिंदुरिया गांव के समीप आज एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 36 कांवरिया घायल हो गये. बारुण थाना अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर हुई इस दुर्घटना में घायल हुए कावंडि़यों में से तीन की गंभीर स्थिति […]

औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के बारुण थाना अंतर्गत सिंदुरिया गांव के समीप आज एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 36 कांवरिया घायल हो गये.

बारुण थाना अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर हुई इस दुर्घटना में घायल हुए कावंडि़यों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य का उपचार बारुण स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया.

झारखंड के देवघर से उत्तर प्रदेश लौट रही उक्त बस अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें