दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी की :भाजपा
नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज कांग्रेस पर पूर्वांचल के लोगों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विकास कार्य में पूर्वांचल के लोगों का उल्लेखनीय योगदान होने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई. भाजपा ने एक वक्तव्य में कहा, दिल्ली में 30 लाख से […]
नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज कांग्रेस पर पूर्वांचल के लोगों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विकास कार्य में पूर्वांचल के लोगों का उल्लेखनीय योगदान होने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई.
भाजपा ने एक वक्तव्य में कहा, दिल्ली में 30 लाख से अधिक पूर्वांचली लोग रहते हैं. वर्षों से वे राष्ट्रीय राजधानी के विकास में योगदान दे रहे हैं लेकिन वे खुद विकास के हाशिए पर रह रहे दिखते हैं.पार्टी ने कहा, कांग्रेस सरकार ने विगत 15 वर्षों में उन क्षेत्रों में जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं वहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कुछ भी नहीं किया है.
आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई कल पूर्वांचल सम्मेलन का आयोजन करेगी.पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल, दिल्ली चुनाव सह प्रभारी आर के सिन्हा राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वांचल के लोगों के मुद्दों, समस्याओं और परेशानियों को उठाएंगे.