मोदी कानपुर से करेंगे उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत

कानपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को कानपुर शहर से करने की खबर से शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश का माहौल है.इस रैली को भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 21, 2013 1:42 PM

कानपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को कानपुर शहर से करने की खबर से शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश का माहौल है.इस रैली को भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व के चुनाव अभियानों की शुरुआत कानपुर से किये जाने से जोड़ रहे हैं.

वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के पहले सिंह एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे और उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पहली जनसभा कानपुर में की थी ,उसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री का पद मिल गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत भी कानपुर में अपनी पहली जनसभा से की थी. और इसे संयोग कहें या कुछ और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी भी उत्तर प्रदेश में अपनी पहली चुनावी जनसभा 15 अक्टूबर को कानपुर में ही कर रहे हैं.

भाजपा के कानपुर अध्यक्ष सुरेश मैथानी ने आज बातचीत में कहा कि कानपुर भाजपा कार्यकारिणी ने 16 सितंबर को एक प्रस्ताव पारित कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों को पत्र लिखकर दो मांगे रखी थीं. पहली मांग थी कि नरेन्द्र मोदी को कानपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाए और दूसरी कि नरेन्द्र मोदी की उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा कानपुर में रखी जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हमारी पहली बात मान ली है.

Next Article

Exit mobile version